गया में सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार टेंपो ने रौंदा, मौके पर मची अफरा-तफरी

Updated:
विज्ञापन

खिजरसराय थाना

जिले के खिजरसराय प्रखंड में गुरुवार को तेज रफ्तार टेंपो की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई.

विज्ञापन

Gaya Accident: (अमिताभ रंजन) जिले के खिजरसराय प्रखंड में गुरुवार को तेज रफ्तार टेंपो की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और गांव में मातम पसर गया.

सड़क पार करना पड़ा भारी

खिजरसराय गया–पटना मुख्य मार्ग पर 9 माइल के समीप तेज रफ्तार टेंपो ने सड़क पार कर रहे 57 वर्षीय बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी. मृतक की पहचान हाजीचक गांव निवासी लखेन्द्र मांझी के रूप में की गई है.

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लखेन्द्र मांझी सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज गति से आ रहे टेंपो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए गया ले जाने लगे.

अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत

ग्रामीणों द्वारा घायल लखेन्द्र मांझी को इलाज के लिए गया ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया.

गांव में पसरा मातम

लखेन्द्र मांझी की मौत के बाद हाजीचक गांव में शोक का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और ग्रामीणों में भी घटना को लेकर काफी आक्रोश देखा जा रहा है. थाना अध्यक्ष ने बताया कि परिजनों द्वारा आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

लगातार हादसों से लोगों में डर

स्थानीय लोगों ने बताया कि इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप का इलाका लगातार सड़क दुर्घटनाओं का केंद्र बनता जा रहा है. बेलगाम वाहनों और तेज रफ्तार के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, जिससे यह क्षेत्र अब ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित होने लगा है.

Also Read: डुमरिया में भीषण गर्मी के बीच प्यास से तड़पते रहे लोग, मंझौली बाजार में पानी की तलाश में भटक रहे ग्रामीण

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन