सलमान खान ने बदली बॉबी देओल की किस्मत, ‘रेस 3’ के लिए पूछा था- शर्ट उतारेगा मामू?

Updated:
विज्ञापन
Bobby Deol Salman Khan

बॉबी देओल सलमान खान, फोटो- इंस्टाग्राम

बॉबी देओल ने बताया कि जब उनका करियर मुश्किल दौर से गुजर रहा था, तब सलमान खान ने उन्हें ‘रेस 3’ में मौका दिया. इस बारे में एक्टर ने खुद बताया. किस तरह उन्हें ये फिल्म मिली, यहां जानिए.

विज्ञापन

बॉबी देओल इन दिनों अपने करियर के शानदार दौर का आनंद ले रहे हैं. ‘एनिमल’ और ‘आश्रम’ जैसे प्रोजेक्ट के बाद बॉबी एक बार फिर इंडस्ट्री में मजबूत पहचान बना चुके हैं. लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उनके पास काम की कमी हो गई थी और नई पीढ़ी उन्हें लगभग भूल चुकी थी. हाल ही में बॉबी देओल ने खुलासा किया कि उस मुश्किल दौर में सलमान खान ने उनका साथ दिया और ‘रेस 3’ में मौका देकर उनके करियर को नई दिशा दी.

सलमान खान का फोन आज भी याद है: बॉबी देओल

बॉबी देओल हाल ही में शेखर सुमन के शो ‘शेखर टुनाइट’ में पहुंचे थे. इस दौरान बॉबी ने बताया कि जब उनका करियर धीमा पड़ गया था, तभी अचानक सलमान खान का फोन आया. एक्टर ने उस पल को याद करते हुए कहा, “सलमान बहुत प्यारे इंसान हैं. उन्होंने मुझे फोन करके पूछा- ‘शर्ट उतारेगा मामू?’ मैंने तुरंत कहा- मैं कुछ भी करूंगा. फिर उन्होंने कहा कि आकर फिल्म की कहानी सुन लो और इस तरह मुझे ‘रेस 3’ मिल गई.” बॉबी ने आगे कहा, “मुझे पता था कि सलमान खान की फिल्म करोड़ों लोग देखने जाएंगे. नई पीढ़ी बॉबी देओल को भूल चुकी थी. मुझे लगा कि अगर मैं इस फिल्म में नजर आया तो लोगों को याद आएगा कि बॉबी देओल अभी भी मौजूद है.”

‘आश्रम’ और ‘एनिमल’ ने बदली बॉबी की इमेज

‘रेस 3’ के बाद बॉबी देओल के करियर ने फिर रफ्तार पकड़ ली. साल 2020 में आई प्रकाश झा की वेब सीरीज ‘आश्रम’ ने उन्हें ओटीटी दर्शकों के बीच नई पहचान दिलाई. इसके बाद संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ में उनके छोटे लेकिन दमदार किरदार ने हर किसी का ध्यान खींच लिया. रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म में बॉबी का रोल ज्यादा लंबा नहीं था, लेकिन उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई. इसके बाद से बॉबी लगातार बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन रहे हैं. अब एक्टर अनुराग कश्यप की फिल्म ‘बंदर’ और विजय की मानी जा रही आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं.

यह भी पढ़ें- पिघला सलमान खान का दिल, पैपराजी ने मांगी माफी तो पड़े नरम, ऐसे दिया रिएक्शन

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola