गया में पंचायत ने सुनायी मौत की सजा ग्रामीणों ने बुजुर्ग को गला रेत मार डाला

Updated at : 12 Sep 2019 8:46 AM (IST)
विज्ञापन
गया में पंचायत ने सुनायी मौत की सजा ग्रामीणों ने बुजुर्ग को गला रेत मार डाला

मानपुर (गया) : मानपुर के बुनियादगंज थाने के भेड़िया कलां गांव के एक टोले में अंधविश्वास के चक्कर में पड़कर पंचायत ने एक बुजुर्ग को मौत की सजा सुनायी. इसके बाद ग्रामीणों ने उसकी गला रेत कर हत्या कर दी और शव को बोरे में बंद दिया. घटना मंगलवार की देर रात की है. बुधवार […]

विज्ञापन
मानपुर (गया) : मानपुर के बुनियादगंज थाने के भेड़िया कलां गांव के एक टोले में अंधविश्वास के चक्कर में पड़कर पंचायत ने एक बुजुर्ग को मौत की सजा सुनायी. इसके बाद ग्रामीणों ने उसकी गला रेत कर हत्या कर दी और शव को बोरे में बंद दिया. घटना मंगलवार की देर रात की है. बुधवार की सुबह जब हत्या की खबर फैली, तो पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर विधवा बसंती देवी के मकान से शव को बरामद किया. मृतक की पहचान भेड़िया कला गांव के 60 वर्षीय छट्ठू मांझी के रूप में की गयी है. इधर, पुलिस को देख गांव के सभी लोग फरार हो गये.
लेकिन, शाम में पुलिस ने हत्या के आरोप में बसंती देवी, उसके दो बेटों राजकुमार मांझी व राहुल मांझी को गिरफ्तार कर लिया. बसंती देवी द्वारा आरोप लगाये जाने के बाद छट्ठू मांझी के मामले में गांव में मंगलवार को बैठक की गयी. इसमें गांव के लोगों ने फैसला लिया कि छट्ठू मांझी को मौत की सजा दे दी जाये. लोगों का फैसला सुनते ही छट्ठू के बेटा-बहू दोनों गांव छोड़ कर मंगलवार की शाम को भाग निकले. गांव के सभी लोग इस परिवार के प्रति उग्र हो गये थे. गिरफ्तार बसंती देवी ने पुलिस को बताया कि रात में उसके दो बेटों व भाई ने छट्ठू मांझी की पसुली से गला काट दिया. उसके बाद शव को घर के अंदर ही बोरे में बंद कर छिपा दिया.
हत्या की खबर सुबह में जंगल की आग की तरह फैल गयी. इसी दौरान किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी.बुनियादगंज थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है. हत्या के मामले में बसंती देवी उसके बेटे राजकुमार व राहुल को गिरफ्तार किया गया है. बसंती के ससुर व भाई फरार हैं. उन्होंने बताया कि गांव के चौकीदार के बयान पर मामला दर्ज किया गया है. मृतक के बेटे व बहू डर से गांव छोड़ कहीं चले गये हैं. वे पुलिस के सामने भी आने को तैयार नहीं हैं.
बसंती अपने पति की मौत का कारण मानती थी छट्ठू को
बताया जाता है कि बसंती मांझी के पति की मौत छह माह पूर्व बीमारी के कारण हो गयी थी. अंधविश्वास में फंस कर बसंती अपने पति की मौत का कारण छट्ठू मांझी को मानने लगी. बसंती गांववालों से कहती थी कि छट्ठू ने ही ओझा-गुनी का चक्कर चला कर उसके पति को मारा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन