गया : शांति से ही आयेगी विश्व में खुशहाली
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

विभिन्न देशों के हजारों भिक्षु व भिक्षुणियों ने की महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना बोधगया (गया) : विश्व शांति की कामना के साथ शुक्रवार को महाबोधि मंदिर में बोधिवृक्ष के नीचे विभिन्न देशों के एक हजार से ज्यादा बौद्ध भिक्षु व भिक्षुणियों ने पूजा-अर्चना की. इसका नेतृत्व दक्षिण कोरिया के मिरेउस्का एम बुसन नामक मंदिर के […]
विज्ञापन
विभिन्न देशों के हजारों भिक्षु व भिक्षुणियों ने की महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना
बोधगया (गया) : विश्व शांति की कामना के साथ शुक्रवार को महाबोधि मंदिर में बोधिवृक्ष के नीचे विभिन्न देशों के एक हजार से ज्यादा बौद्ध भिक्षु व भिक्षुणियों ने पूजा-अर्चना की. इसका नेतृत्व दक्षिण कोरिया के मिरेउस्का एम बुसन नामक मंदिर के 77 वर्षीय पुजारी हायजुंग सुनिम ने किया.
इस मौके पर कोरिया की भिक्षुणी ने कहा कि कहा कि विश्व में खुशहाली का एक मात्र रास्ता शांति है और इसके लिए महाबोधि मंदिर से उत्तम और कोई जगह नहीं है. पूजा समारोह में विभिन्न देशों के भिक्षु, भिक्षुणियों के साथ ही तिब्बत, वियतनाम, कोरिया व थेरोवाद पंथ के भंते शामिल हुए. इसमें तेरगर मोनास्टरी के बाल लामा सहित महाबोधि मंदिर के मुख्य पुजारी भिक्खु चालिंदा, भिक्खु मनोज, तिब्बत मोनास्टरी से तेनजीन लामा सहित अन्य सभी बौद्ध मठों के भिक्षु शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










