बिहार : गया जंक्शन के बाहरी परिसर में क्षतिग्रस्त तिरंगे को उतारकर फहराया गया नया तिरंगा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jul 2019 5:01 PM
गया : बिहारकेगया में रेलवे स्टेशन के बाहरी परिसर में क्षतिग्रस्त झंडे को उतार कर सोमवार की शाम नया तिरंगा फहरा दिया गया. यह जानकारी देते हुये स्टेशन प्रबंधक केके त्रिपाठी ने बताया कि किसी यात्री द्वारा सोमवार को सुबह में सूचना दी गयी थी कि जक्शन पर फहराया तिरंगा का एक कोनाक्षतिग्रस्त हो गया […]
गया : बिहारकेगया में रेलवे स्टेशन के बाहरी परिसर में क्षतिग्रस्त झंडे को उतार कर सोमवार की शाम नया तिरंगा फहरा दिया गया. यह जानकारी देते हुये स्टेशन प्रबंधक केके त्रिपाठी ने बताया कि किसी यात्री द्वारा सोमवार को सुबह में सूचना दी गयी थी कि जक्शन पर फहराया तिरंगा का एक कोनाक्षतिग्रस्त हो गया है. उन्होंने बताया कि सूचना पर तुरंत विद्युत विभाग के अभियंता को इसकी जानकारी दी गयी. साथ ही क्षतिग्रस्त तिरंगे को उतारकर नया तिरंगा फहराने का निर्देश दिया गया.
केके त्रिपाठी ने बताया कि आरपीएफ व अधिकारियों की निगरानी में सोमवार की शाम में क्षतिग्रस्त तिरंगे को उतारकर नया तिरंगा फहरा दिया गया है. उन्होंने पूछने पर बताया कि तिरंगा कैसेक्षतिग्रस्त हुआ इसकी जानकारी लेने का प्रयास किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










