ePaper

गया : शराब के नशे में धुत हो बच्चों को पढ़ाने के लिए स्कूल पहुंचे शिक्षक, गिरफ्तार

Updated at : 04 Jul 2019 1:15 PM (IST)
विज्ञापन
गया : शराब के नशे में धुत हो बच्चों को पढ़ाने के लिए स्कूल पहुंचे शिक्षक, गिरफ्तार

गया : इमामगंज प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय पथरा-2 के शिक्षक रामवृक्ष प्रसाद शराब के नशे में धुत होकर बच्चों को पढ़ाने के लिए विद्यालय पहुंचे. शराब के नशे में विद्यालय पहुंचने की सूचना मिलने पर ग्रामीण स्कूल पहुंचे और वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि […]

विज्ञापन

गया : इमामगंज प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय पथरा-2 के शिक्षक रामवृक्ष प्रसाद शराब के नशे में धुत होकर बच्चों को पढ़ाने के लिए विद्यालय पहुंचे. शराब के नशे में विद्यालय पहुंचने की सूचना मिलने पर ग्रामीण स्कूल पहुंचे और वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि शिक्षक शराब के नशे में धुत है. वह विद्यालय के कार्यालय में एक बेंच पर बैठे-बैठे सोने का प्रयास कर रहे हैं. ग्रामीण ने जब उनसे बच्चो के पढ़ाने की बात करते हैं, तो वह किसी प्रकार डगमगाते हुए बाहर निकलते हैं और कुछ देर बाद स्कूल की प्रार्थना कराये बिना उपस्थित बच्चों को कक्षा में चलने का आदेश दे देते हैं. शिक्षक से जब ग्रामीण शराब पीने के संबंध में सवाल करता है, तो वह बिना कुछ बोले इशारे में कुछ बताते हुए कक्षा में चले जाते हैं.

इधर, घटना का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस सजग हुई और घटनास्थल पर पहुंच कर आरोपित शिक्षक को नशे में ही गिरफ्तार कर थाने ले गयी. इमामगंज के एसएचओ पंकज कुमार ने शिक्षक को गिरफ्तार किये जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन