टला बड़ा हादसा : बच्चों से भरी स्कूल बस में लगी आग, सुरक्षित निकाले गये सभी बच्चे, ...जानें क्या है मामला?
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 May 2019 1:33 PM
शेरघाटी : गया जिले के शेरघाटी में मंगलवार को चलती स्कूल बस में अचानक आग लग गयी. बस में धुआं निकलता देख अंदर बैठे छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया. इसके बाद बस को रोक कर सभी बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया. बाद में स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया. […]
शेरघाटी : गया जिले के शेरघाटी में मंगलवार को चलती स्कूल बस में अचानक आग लग गयी. बस में धुआं निकलता देख अंदर बैठे छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया. इसके बाद बस को रोक कर सभी बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया. बाद में स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया.
जानकारी के मुताबिक, डीएवी स्कूल की बस मंगलवार को छुट्टी होने के बाद मदनपुर के आमस के लिए खुली. बस जैसे ही शेरघाटी के रमना मोड़ के समीप पहुंची, बस के इंजन में आग लग गयी. इंजन में आग लगने से बस के अंदर धुआं निकलने से बस धुएं से भर गया. गाड़ी में धुआं भरता देख अंदर बैठे छात्रों ने चिल्लाना शुरू कर दिया. बस को रोक कर सभी बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया. स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है. वहीं, घटना की सूचना मिलने पर मौके पर दमकल की गाड़ी और पुलिस पहुंची. दमकल की गाड़ी के देरी से पहुंचने पर स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










