तीन घंटे सड़क जाम, लोग बेहाल

गया: जले हुए ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग को लेकर बुधवार को भी केंदुई के लोग फिर सड़क उतर गये. लोगों ने केंदुई के पास गया-बोधगया रिवर साइड रोड को शाम करीब चार बजे से 6.45 बजे तक जाम कर दिया. इससे इस रास्ते पर आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई. सड़क पर वाहनों की […]
गया: जले हुए ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग को लेकर बुधवार को भी केंदुई के लोग फिर सड़क उतर गये. लोगों ने केंदुई के पास गया-बोधगया रिवर साइड रोड को शाम करीब चार बजे से 6.45 बजे तक जाम कर दिया.
इससे इस रास्ते पर आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई. सड़क पर वाहनों की लंबी लाइन लग गयी. सूचना पर मगध मेडिकल थानाध्यक्ष ब्रज बिहारी पांडे व नगर प्रखंड के बीडीओ डॉ प्रभात रंजन केंदुई गांव पहुंचे और लोगों को समझा-बुझा कर जाम हटवाया. वार्ड संख्या 46 के पार्षद संतोष सिंह ने बताया कि इंडिया पावर लिमिटेड कॉरपोरेशन (आइपीसीएल) के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि गुरुवार को हर हाल में जला हुआ ट्रांसफॉर्मर बदल दिया जायेगा. इधर, आइपीसीएल के प्रवक्ता ने बताया कि गुरुवार को सुबह 10 बजे हर हाल में ट्रांसफॉर्मर बदल दिया जायेगा. बुधवार को चंदौती ग्रिड के मेन ट्रांसफॉर्मर में काम होने के कारण व दिन में रुक-रुक कर बारिश की वजह से ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला जा सका.
गौरतलब है कि मंगलवार को भी केंदुई के लोगों ने बोधगया-गया रिवर साइड रोड को जाम कर दिया था. इसके बाद आइपीसीएल के अधिकारियों ने गुरुवार तक ट्रांसफॉर्मर बदलने का आश्वासन दिया था. इसके बावजूद बुधवार को भी सड़क जाम किया जाना स्थानीय स्तर मतभेद को प्रदर्शित करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




