गया : शेरघाटी में राष्ट्रीय लोक अदालत नौ मार्च को

Updated at : 07 Mar 2019 8:42 AM (IST)
विज्ञापन
गया : शेरघाटी में राष्ट्रीय लोक अदालत नौ मार्च को

गया : आगामी 9 मार्च को गया व्यवहार न्यायालय व शेरघाटी व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है. इसके लिए व्यवहार न्यायालय परिसर में कुल 18 बेंचो का गठन किया गया. जबकि शेरघाटी व्यवहार न्यायालय में दो बेंचो का गठन किया गया. राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से, मोटर दुर्घटना, […]

विज्ञापन
गया : आगामी 9 मार्च को गया व्यवहार न्यायालय व शेरघाटी व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है. इसके लिए व्यवहार न्यायालय परिसर में कुल 18 बेंचो का गठन किया गया. जबकि शेरघाटी व्यवहार न्यायालय में दो बेंचो का गठन किया गया. राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से, मोटर दुर्घटना, बीमा, बैंक बिजली, पानी वन विभाग, लोन से संबंधित मामलों का निपटारा किया जाता है.
इसमें कंपाउंडेबल मामले का भी निपटारा किया जाता है . इन 18 बैंचो में अपर जिला व सत्र न्यायाधीश, न्यायिक दंडाधिकारी ,अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, पैनल अधिवक्ता व ऑफिस क्लर्क के सहयोग से मामले का निपटारा किया जाता है. यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कल्पना श्रीवास्तव ने दी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन