शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

Updated at : 22 Feb 2019 1:56 AM (IST)
विज्ञापन
शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

रतनी (अरवल) : परसबिगहा थाने की पुलिस ने शराब के खिलाफ अभियान चलाकर पांच लीटर अवैध महुआ शराब के साथ कारोबारी को गिरफ्तार किया है. वहीं जावा महुआ को भी पुलिस द्वारा नष्ट किया गया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष मंतोष कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि चंधरिया गांव में शराब की चुलायी […]

विज्ञापन

रतनी (अरवल) : परसबिगहा थाने की पुलिस ने शराब के खिलाफ अभियान चलाकर पांच लीटर अवैध महुआ शराब के साथ कारोबारी को गिरफ्तार किया है. वहीं जावा महुआ को भी पुलिस द्वारा नष्ट किया गया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष मंतोष कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि चंधरिया गांव में शराब की चुलायी हो रही है.

सूचना के मुताबिक उक्त गांव में छापेमारी कर पांच लीटर महुआ शराब के साथ रामबली पासवान को गिरफ्तार किया गया है. शराब कारोबारी को उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया.

मोदनगंज में अभियान चला 5000 लीटर जावा महुआ किया नष्ट
मोदनगंज. ओकरी ओपी अध्यक्ष विमल कुमार राव के नेतृत्व में ओकरी, घोसी एवं पाली थाने की पुलिस द्वारा मंडई बीयर के समीप झलासी में शराब निर्माण करने वालों पर धावा बोला.
हालांकि इसमें संलिप्त सभी लोग पुलिस को देखकर फरार हो गये. वहीं पुलिस ने लगभग एक दर्जन भट्ठियां एवं पांच हजार लीटर जावा महुआ भी नष्ट किया. वहीं 15 लीटर के करीब निर्मित शराब को बरामद किया गया. पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में खुशी है. वहीं ओकरी ओपी प्रभारी ने बताया कि इसमें संलिप्त लोगों के विरुद्ध पहचान कर कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन