निकाला गया मशाल जुलूस

Updated at : 29 Jun 2014 11:06 AM (IST)
विज्ञापन
निकाला गया मशाल जुलूस

गया: बिहार पंचायत रोजगार सेवक संघ के सदस्यों ने शनिवार को दो सूत्री मांगों के समर्थन में मशाल जुलूस निकाला. मशाल जुलूस गांधी मंडप से होकर टावर चौक पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया. सभा में वक्ताओं ने मांगें पूरी नहीं होने तक सामूहिक अवकाश पर डटे रहने का संकल्प दोहराया. बिहार पंचायत रोजगार […]

विज्ञापन

गया: बिहार पंचायत रोजगार सेवक संघ के सदस्यों ने शनिवार को दो सूत्री मांगों के समर्थन में मशाल जुलूस निकाला. मशाल जुलूस गांधी मंडप से होकर टावर चौक पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया. सभा में वक्ताओं ने मांगें पूरी नहीं होने तक सामूहिक अवकाश पर डटे रहने का संकल्प दोहराया. बिहार पंचायत रोजगार सेवक संघ पटना के आह्वान पर गया जिले के रोजगार सेवक 26 जून से सामूहिक अवकाश पर हैं.

पंचायत सेवकों की मांग है कि सभी पंचायत रोजगार सेवकों को पंचायत सचिव के पद पर समायोजित किया जाये व बरखास्त पंचायत रोजगार सेवकों की पुन: सेवा में वापसी की जाये.

जुलूस का नेतृत्व जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार ने किया. जुलूस में सुबोध कुमार शांडिल्य, देवबली कुमार, नागमणि कुमार, नीरज कुमार, अभय कुमार, कुंवर सिंह, प्रमोद कुमार सुमन, मृत्युजंय कुमार, दीपक कुमार, सुरेंद्र कुमार, मनोज कुमार व मुकेश कुमार आदि शामिल थे.

गौरतलब है कि वर्ष 2007 से पंचायत रोजगार सेवक मनरेगा का कार्य कर रहे हैं. साथ ही, स्वास्थ्य बीमा व कूपन वितरण का कामकाज करते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन