रात में घना काेहरा, दिन में खिलेगी धूप, तापमान में थाेड़ा सुधार पर राज्य का सबसे सर्द जिला रहा गया

Published at :03 Jan 2019 6:41 AM (IST)
विज्ञापन
रात में घना काेहरा, दिन में खिलेगी धूप, तापमान में थाेड़ा सुधार  पर राज्य का सबसे सर्द जिला रहा गया

गया : पिछले कई दिनाें के बाद तापमान में थाेड़ा सुधार दिख रहा है. हालांकि राज्य में बुधवार काे 10वें दिन भी गया सबसे सर्द रहा. शाम से ही धुंध व काेहरे का असर देखा जा रहा है. कनकनी में कमी नहीं महसूस की जा रही है. बुधवार काे गया का न्यूनतम पारा 4.0 डिग्री […]

विज्ञापन
गया : पिछले कई दिनाें के बाद तापमान में थाेड़ा सुधार दिख रहा है. हालांकि राज्य में बुधवार काे 10वें दिन भी गया सबसे सर्द रहा. शाम से ही धुंध व काेहरे का असर देखा जा रहा है. कनकनी में कमी नहीं महसूस की जा रही है.
बुधवार काे गया का न्यूनतम पारा 4.0 डिग्री व अधिकतम पारा 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा. पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री व अधिकतम 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा.
पटना का न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री अधिकतम पारा 22.6 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का न्यूनतम पारा 8.2 डिग्री व अधिकतम पारा 23.6 डिग्री सेल्सियस, मुजफ्फरपुर का न्यूनतम पारा 9.1 डिग्री व अधिकतम 22.0 डिग्री सेल्सियस व छपरा का न्यूनतम 9.8 डिग्री व अधिकतम पारा 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा.
गाैरतलब है कि मंगलवार काे गया का न्यूनतम पारा 3.2 डिग्री व अधिकतम 21.8 डिग्री सेल्सियस, साेमवार काे न्यूनतम 2.9 डिग्री व अधिकतम 21.8 डिग्री व रविवार काे इस वर्ष का सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री व अधिकतम पारा 21.5 डिग्री सेल्सियस था. मंगलवार की तुलना में बुधवार काे गया का न्यूनतम तापमान .8 डिग्री ऊपर गया.
माैसम विज्ञान केंद्र, पटना के डिप्टी डायरेक्टर आनंद शंकर ने बताया कि अगले दाे-तीन दिनाें तक न्यूनतम तापमान चार डिग्री के आसपास ही रहेगा. पांच जनवरी से माैसम में आैर सुधार की संभावना है. अभी रात में घना काेहरा व दिन में धूप खिलेगी पर धुंध का नजारा भी दिखेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन