वाहन लोन देने में सहयोग करेगा बैक ऑफ बड़ौदा

Updated at : 22 Jun 2014 10:52 AM (IST)
विज्ञापन
वाहन लोन देने में सहयोग करेगा बैक ऑफ बड़ौदा

बोधगया: रामानंदी ग्रुप के प्रबंध निदेशक अखौरी गोपाल व बैंक ऑफ बड़ौदा के महाप्रबंधक सुजय कुमार ने शनिवार को एक बैठक की. बैठक में आने वाले दिनों में वाहनों की बढ़ती मांग को देखते हुए ग्राहकों की सुविधा के अनुसार बैंक से ऋण उपलब्ध कराने पर चर्चा की गयी. बैठक के दौरान इस बात पर […]

विज्ञापन

बोधगया: रामानंदी ग्रुप के प्रबंध निदेशक अखौरी गोपाल व बैंक ऑफ बड़ौदा के महाप्रबंधक सुजय कुमार ने शनिवार को एक बैठक की. बैठक में आने वाले दिनों में वाहनों की बढ़ती मांग को देखते हुए ग्राहकों की सुविधा के अनुसार बैंक से ऋण उपलब्ध कराने पर चर्चा की गयी.

बैठक के दौरान इस बात पर जोर दिया गया कि वाहनों की खरीद में ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को बैंक से लोन मुहैया करायी जाये व इसमें ग्राहकों को किसी तरह की खास परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. बैंक ऑफ बड़ौदा के महाप्रबंधक ने बताया कि रामानंदी ग्रुप गाड़ियों के बिजनेस में अपना एक स्थान रखता है.

इसलिए बैंक ऑफ बड़ौदा रामानंदी ग्रुप को मदद करने को तैयार है. इस अवसर पर बैंक के उप महाप्रबंधक राजेंद्र कुमार ने रामानंदी ग्रुप को शत-प्रतिशत मदद करने का भरोसा दिया. बैठक में रामानंदी ऑटोमोबाइल्स के फाइनेंस हेड रमेश कुमार, परीना मोटर्स के इकबाल हबीब व रामानंदी हुंडई के प्रतिनिधि प्रवीण कुमार भी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन