गया : पांच जनवरी तक आठवीं तक सभी स्कूल बंद रखने का फरमान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Dec 2018 10:25 AM (IST)
विज्ञापन

गया : शीतलहरी को देखते हुए डीएम अभिषेक सिंह ने पांच जनवरी तक आठवीं तक की कक्षाओं में पठन-पाठन बंद रखने का आदेश शनिवार की रात दिया है. डीएम ने बताया कि यह आदेश सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों पर प्रभावी होगा. गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से लगातार ठंड में इजाफा हो […]
विज्ञापन
गया : शीतलहरी को देखते हुए डीएम अभिषेक सिंह ने पांच जनवरी तक आठवीं तक की कक्षाओं में पठन-पाठन बंद रखने का आदेश शनिवार की रात दिया है. डीएम ने बताया कि यह आदेश सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों पर प्रभावी होगा. गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से लगातार ठंड में इजाफा हो रहा है. शीतलहरी भी शुरू हो गयी है.
ऐसे में छोटे बच्चों को स्कूल भेजना खतरे से खाली नहीं था. उन्हें ठंड लगने की आशंका बनने लगी थी. स्कूल जानेवाले बच्चों को लेकर उनके अभिभावक खासे चिंतित थे. स्कूल भेजने की मजबूरी उन्हें अंदर-अंदर ही परेशान किये जा रही थी. सब की नजर प्रशासन की ओर बनी हुई थी. डीएम ने आदेश का पालन सख्ती के साथ पालन कराये जाने का फरमान जारी किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




