मनचलों से भयभीत दो बहनें

Updated at : 21 Jun 2014 8:22 AM (IST)
विज्ञापन
मनचलों से भयभीत दो बहनें

गया: मगध मेडिकल थाने के एटी गेट के पास सियाड़ी गांव में रहनेवाली दो बहनें मनचलों के आतंक से भयभीत हैं. भयभीत इन दोनों लड़कियों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है. लड़कियों के गाजिर्यन मगध विश्वविद्यालय में सुरक्षा गार्ड के रूप में पोस्टेड हैं. लड़कियों को घर में अक्सर अकेले रहती हैं. ऐसे […]

विज्ञापन

गया: मगध मेडिकल थाने के एटी गेट के पास सियाड़ी गांव में रहनेवाली दो बहनें मनचलों के आतंक से भयभीत हैं. भयभीत इन दोनों लड़कियों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है. लड़कियों के गाजिर्यन मगध विश्वविद्यालय में सुरक्षा गार्ड के रूप में पोस्टेड हैं.

लड़कियों को घर में अक्सर अकेले रहती हैं. ऐसे में इन लड़कियों पर मनचले बुरी नजर रखते हैं. इसी नीयत से 16 जून की रात करीब 10 बजे कुछ युवकों ने घर में घुस कर लड़कियों के साथ बदसलूकी व छेड़खानी का प्रयास किया था, लेकिन लड़कियों ने हिम्मत दिखायी और विरोध करते हुए शोर मचाया. शोर-गुल सुन कर आसपास के लोग जुटे और मनचलों को खदेड़ कर भगाया. रात में ही लड़कियों ने मगध मेडिकल थाने की पुलिस से इस घटना के संबंध में शिकायत की.

घटना की जानकारी पाते ही रात में ही मगध मेडिकल थाने की पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन की, लेकिन पुलिस को मनचलों को पकड़ने में सफलता नहीं मिली. 17 जून की शाम भी पुलिस ने उक्त घटना की छानबीन की. इधर, इस मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होता देख दोनों लड़कियों ने शुक्रवार को एसएसपी निशांत कुमार तिवारी से मुलाकात की और मनचलों की गिरफ्तारी की मांग की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन