ePaper

3 वर्षीय बच्ची से गांव के ही नाबालिग ने किया दुष्कर्म

Updated at : 13 Dec 2018 10:20 PM (IST)
विज्ञापन
3 वर्षीय बच्ची से गांव के ही नाबालिग ने किया दुष्कर्म

गया : बिहार में गया में इमामगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने की घटना सामने आयी है. गांव की एक तीन वर्षीय बच्ची के साथ 10 वर्षीय एक बच्चा ने हैवानियत की सारे हदें पार करते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना के संबंध में इमामगंज प्रभारी थानाध्यक्ष […]

विज्ञापन

गया : बिहार में गया में इमामगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने की घटना सामने आयी है. गांव की एक तीन वर्षीय बच्ची के साथ 10 वर्षीय एक बच्चा ने हैवानियत की सारे हदें पार करते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना के संबंध में इमामगंज प्रभारी थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है. इसमें आरोपित बच्चा 10 वर्ष का उसी गांव का रहनेवाला है.

बताया जाता है कि बहला-फुसला कर बच्ची को बच्चा ने दूसरे घर ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. परिजनों को घटना की तब जानकारी हुई, जब रात के समय लड़की तेज दर्द से कराहने लगी. लड़की से पूछताछ की, तो उसने इशारे से सब कुछ बताते हुए लड़के के बारे में बताया. उसके बाद परिजनों ने थाने में गुरुवार को शिकायत दर्ज करायी. थानाध्यक्ष ने बताया कि पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. आरोपित लड़के को पुलिस ने पकड़ लिया है.

ये भी पढ़ें… शादी का झांसा देकर बहन के देवर ने दो साल तक किया यौन शोषण, जब प्रेमिका ने…

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन