ePaper

16 को बोधगया आयेंगे बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा

Updated at : 11 Dec 2018 7:43 AM (IST)
विज्ञापन
16 को बोधगया आयेंगे बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा

बोधगया (गया) : बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा रविवार को बोधगया पहुंचेंगे. उनके आवासन की व्यवस्था तिब्बत मोनास्टरी में की गयी है.16 दिसंबर को बोधगया पहुंचने के बाद दलाई लामा 17 दिसंबर की सुबह महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे व उसके बाद 18 दिसंबर को आराम करेंगे. इसके बाद 19 दिसंबर को भोला बिगहा स्थित नवनिर्मित […]

विज्ञापन

बोधगया (गया) : बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा रविवार को बोधगया पहुंचेंगे. उनके आवासन की व्यवस्था तिब्बत मोनास्टरी में की गयी है.16 दिसंबर को बोधगया पहुंचने के बाद दलाई लामा 17 दिसंबर की सुबह महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे व उसके बाद 18 दिसंबर को आराम करेंगे. इसके बाद 19 दिसंबर को भोला बिगहा स्थित नवनिर्मित बौद्ध मठ का उद्घाटन करेंगे और उसके बाद दो दिनों तक तिब्बत मोनास्टरी में ही आराम करेंगे.

जानकारी के अनुसार, 22 दिसंबर को वट्पा बौद्ध मठ में आयोजित इंटरनेशनल सेमिनार का उद्घाटन करेंगे और उसके बाद 24 से 26 दिसंबर तक कालचक्र मैदान में पूजा-अर्चना करेंगे. इसके बाद 27 से 31 दिसंबर तक कालचक्र मैदान में टीचिंग का कार्यक्रम निर्धारित है. आठ जनवरी को दलाई लामा बोधगया से प्रस्थान करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन