नक्सलियों की निशानदेही पर पुलिस कर रही छापेमारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Nov 2018 6:08 AM
विज्ञापन
गया : कोडरमा से गिरफ्तार हार्डकोर नक्सली रवींद्र उर्फ डॉक्टर व गुजरात के वापी से मगध जोन के नक्सली जोनल कमांडर राजेश उर्फ गोपाल प्रसाद उर्फ उत्तम जी को लेकर पुलिस विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर रही है. सूत्र बताते हैं कि छापेमारी में पुलिस को बड़े हथियार भी बरामद हुए हैं. दोनों नक्सलियों की […]
विज्ञापन
गया : कोडरमा से गिरफ्तार हार्डकोर नक्सली रवींद्र उर्फ डॉक्टर व गुजरात के वापी से मगध जोन के नक्सली जोनल कमांडर राजेश उर्फ गोपाल प्रसाद उर्फ उत्तम जी को लेकर पुलिस विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर रही है. सूत्र बताते हैं कि छापेमारी में पुलिस को बड़े हथियार भी बरामद हुए हैं. दोनों नक्सलियों की निशानदेही पर गया जिले के फतेहपुर व नवादा जिले के कई नक्सलग्रस्त इलाकों में छापेमारी की जा रही है.
इसमें एसटीएफ व बिहार पुलिस के अधिकारी व जवान शामिल हैं. एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि दोनों नक्सलियों की निशानदेही पर विभिन्न इलाकों में छापेमारी की जा रही है. शुक्रवार तक कुछ खुल कर सामने आ सकेगा. बड़े हथियार बरामदगी के सवाल पर एसएसपी ने कहा कि छापेमारी पूरी होने के बाद सारी जानकारी दे दी जायेगी.
गौरतलब है कि गया पुलिस ने बुधवार को नक्सली कमांडर उत्तम जी को पांच दिनों की ट्रांजिट रिमांड पर लिया है. पिछले दिनों आइबी की सूचना पर गुजरात एटीएस ने उक्त नक्सली को गिरफ्तार किया था. 2016 में राजेश, अनिल यादव, चंदन नेपाली सहित अन्य माओवादियों ने औरंगाबाद के जंगलों में ब्लास्ट किया था, जिसमें सीआरपीएफ के 10 जवान शहीद हो गये थे. मार्च 2017 में गया के गुरपा जंगल में सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन पर भी हमला किया था.
इस मुठभेड़ में चार माओवादी मारे गये थे. लेकिन, हाथ में गोली लगने के बाद से उत्तम जी फरार हो गया था. राजेश गया के अतरी थाने के बहरोमा गांव का रहने वाला है. उस पर बिहार व झारखंड में हत्या, फिरौती, रंगदारी समेत नक्सली गतिविधियों के करीब चार दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं. वहीं जहानाबाद जिले के परसबिगहा थाने के कजियाना गांव का रहनेवाला हार्डकोर नक्सली रवींद्र उर्फ डॉक्टर को पटना एसटीएफ की टीम ने कोडरमा स्टेशन से मंगलवार की शाम को गिरफ्तार किया था.
इमामगंज. थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय गुरिया के नजदीक बिहार झारखंड स्पेशल एरिया मिलिटरी कमीशन भाकपा-माओवादी द्वारा पोस्टर, बैनर व विज्ञप्ति छोड़ कर पीएलजीए की 18 वीं वर्षगांठ मनाने का आम लोगों से आह्वान किया गया है. इसके अलावे पीएलजीए में भारी संख्या में भर्ती अभियान को लेकर दो दिसंबर से दो जनवरी 2019 तक आवेदन प्रत्येक गांव के स्कूल व सामुदायिक भवन के पास इंतजाम किये गये पेटी में आवेदन जमा करने की बात की गयी. पता चला है कि नक्सलियों ने 30 नवंबर व एक दिसंबर को बिहार-झारखंड व अन्य राज्यों में बंद का आह्वान भी किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










