ePaper

नक्सलियों ने पर्चा गिरा कर जमीन के दलालों और जमींदारों को दी चेतावनी, कहा- ...तो जनअदालत में करेंगे सैनिक कार्रवाई

Updated at : 23 Nov 2018 9:02 AM (IST)
विज्ञापन
नक्सलियों ने पर्चा गिरा कर जमीन के दलालों और जमींदारों को दी चेतावनी, कहा- ...तो जनअदालत में करेंगे सैनिक कार्रवाई

गया : जिले के डुमरिया प्रखंड स्थित मैगरा थाना क्षेत्र के मैगरा-नारायणपुर के बीच नवनिर्माण हो रहे पुल के समीप नक्सलियों ने हस्तलिखित पर्चा गिराया है. नक्सलियों ने जमींदारों की जब्त जमीन की खरीद-बिक्री करनेवाले दलालों का निशाने पर लिया है. नक्सलियों ने पर्चा के जरिये आम लोगों को चेतावनी दी है कि ऐसी जमीन […]

विज्ञापन

गया : जिले के डुमरिया प्रखंड स्थित मैगरा थाना क्षेत्र के मैगरा-नारायणपुर के बीच नवनिर्माण हो रहे पुल के समीप नक्सलियों ने हस्तलिखित पर्चा गिराया है. नक्सलियों ने जमींदारों की जब्त जमीन की खरीद-बिक्री करनेवाले दलालों का निशाने पर लिया है. नक्सलियों ने पर्चा के जरिये आम लोगों को चेतावनी दी है कि ऐसी जमीन की खरीद ना करें. साथ ही जमीन बेचनेवालों जमींदारों पर अविलंब कार्रवाई करने की बात कही है. पर्चा भाकपा माओवादी के नाम से गिराया गया है.

नक्सलियों ने बुधपनिया के दिनेश यादव, मनोज यादव, अमित पासवान, महेंद्र यादव, लखन यादव, राजेंद्र यादव, अर्जुन यादव को जमींदारों की जमीन की दलाली कर खरीद-बिक्री किये जाने का आरोप लगाया है. साथ ही कहा है कि जमीन बेचनेवाले दलालों और खरीद करनेवाले गलत तत्वों को जनअदालत में सजा दें.साथ जब्त जमीन के आहर में जनता द्वारा डाली गयी मछली को भी जमींदारों और दलालों को नहीं देने की अपील की है. साथ ही जबरदस्ती किये जाने पर सैनिक कार्रवाई की चेतावनी दी है. नक्सली पोस्टर से पूरे इलाके में दहशत है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन