हत्या के तीनों आरोपितों को किया गया गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Oct 2018 7:25 AM
विज्ञापन
बोधगया : चेरकी थाना क्षेत्र के अगनी गांव में शुक्रवार की रात को घर से खींच कर हत्या कर शव को कुआं में फेंकने के मामले में तीन आरोपितों को पुलिस ने सोमवार को दबोच लिया. हत्या मामले में फरार तीनों आरोपित मोहन मांझी, शुकन मांझी व मजिंदर मांझी को पुलिस ने अगनी गांव से […]
विज्ञापन
बोधगया : चेरकी थाना क्षेत्र के अगनी गांव में शुक्रवार की रात को घर से खींच कर हत्या कर शव को कुआं में फेंकने के मामले में तीन आरोपितों को पुलिस ने सोमवार को दबोच लिया. हत्या मामले में फरार तीनों आरोपित मोहन मांझी, शुकन मांझी व मजिंदर मांझी को पुलिस ने अगनी गांव से ही गिरफ्तार कर लिया. चेरकी थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि तीनों आरोपित गांव में ही एक स्थान पर बैठ कर किसी योजना पर बात कर रहे थे.
सूचना के आधार पर घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया गया. उन्होंने बताया कि तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया. गौरतलब है कि अगनी गांव के 60 वर्षीय सहंगु मांझी की हत्या कर दिये जाने के मामले में दहल मांझी को शनिवार को ही अरेस्ट कर लिया गया था व उसकी निशानदेही पर ही शव को गांव के ही एक कुआं से बरामद किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










