गया : शेरघाटी के गोपालपुर पुल के पास व्यवसायी को मारी गोली, पटना रेफर
Updated at : 23 Sep 2018 10:29 AM (IST)
विज्ञापन

बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने दिया घटना काे अंजाम शेरघाटी/गुरुआ (गया) : गोपालपुर पुल के पास बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने शनिवार की सुबह एक किराना व्यवसायी को गोली मार दी. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल अवस्था में अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद […]
विज्ञापन
बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने दिया घटना काे अंजाम
शेरघाटी/गुरुआ (गया) : गोपालपुर पुल के पास बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने शनिवार की सुबह एक किराना व्यवसायी को गोली मार दी. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल अवस्था में अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गया मगध मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया.
यहां से पटना भेज दिया गया. पता चला है कि पटना स्थित किसी निजी अस्पताल में भर्ती है. घायल व्यवसायी की पहचान गुरुआ के कोईरी बिगहा गांव के प्रेम कुमार के रूप में की गयी है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची व मामले की छानबीन शुरू की. एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि शुरुआती जांच में जमीन विवाद का मामला सामने आ रहा है. घायल का इलाज कराने लिए पूरा परिवार पटना चला गया है. फर्द बयान के लिए पुलिस पदाधिकारी को भेजा जा रहा है. इस घटना में शामिल अपराधियों को जल्द पकड़ लिया जायेगा. इसके लिए पुलिस अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं.
जानकारी के अनुसार, घटना उस वक्त हुई जब प्रेम शहर के बड़कीबाग मुहल्ले में अपने निर्माणाधीन मकान से वापस बाइक पर अपनी आठ वर्षीय बेटी रिया रानी व बेटे रिशु राज के साथ बाजार की ओर आ रहे थे.
इस दौरान पुल के पास हाइवे पर घात लगाये बाइक सवार तीन हमलावरों ने दो गोलियां चलायीं. एक गोली मिस फायर हो गयी, जबकि दूसरी गर्दन को छूती हुई निकल गयी. इसमें प्रेम गंभीर रूप से घायल हो गये. उनका इलाज कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि गोली लगने के बाद उनके शरीर का एक हिस्सा ठीक ढंग से काम नहीं कर रहा था. बाइक पर सवार रहे बेटा व बेटी सुरक्षित हैं.
उनकी आठ वर्षीय बेटी ने बताया कि एक बाइक पर तीन लोग आये थे. सभी ने मुंह पर गमछा लपटा था. सबसे पीछे बैठे व्यक्ति ने उसके पापा पर गोलियां चलायीं. घटना के बाद पीड़ित के परिजन काफी सहमे हैं. वहीं, बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. खबर लिखे जाने तक अपराधियों की पहचान नहीं हो सकी थी. प्रेम गुरुआ के भरौंधा बाजार में प्रेम किराना नामक दुकान चलाते हैं. उनकी पत्नी रेखा देवी शेरघाटी के नयी बाजार में एक क्लिनिक में नर्स हैं. उनके दोनों बच्चे शेरघाटी के आरजीएन पब्लिक स्कूल में पढाई करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




