गया : लाइफलाइन ट्रेन का होगा ठहराव, जंक्शन पर ही पिंडदानियों को मिलेगी चिकित्सा सुविधा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Sep 2018 10:28 AM

विज्ञापन

गया : पितृपक्ष मेले को देखते हुए गया रेलवे स्टेशन पर लाइफलाइन ट्रेन का ठहराव किया जायेगा, ताकि बाहर से आये पिंडदानियों को चिकित्सा सुविधा दी जा सकेे. इस ट्रेन में स्थानीय चिकित्सा से लेकर बाहर के डॉक्टर व नर्स शामिल होंगे, जो पिंडदानियों के साथ-साथ अन्य यात्रियों को बीमारियों के बारे में जानकारी भी […]

विज्ञापन

गया : पितृपक्ष मेले को देखते हुए गया रेलवे स्टेशन पर लाइफलाइन ट्रेन का ठहराव किया जायेगा, ताकि बाहर से आये पिंडदानियों को चिकित्सा सुविधा दी जा सकेे. इस ट्रेन में स्थानीय चिकित्सा से लेकर बाहर के डॉक्टर व नर्स शामिल होंगे, जो पिंडदानियों के साथ-साथ अन्य यात्रियों को बीमारियों के बारे में जानकारी भी देंगे. यह सेवा एक सप्ताह के अंदर शुरू की जायेगी. इसका लाभ उठाने के लिए ट्रेन से सफर करने वाले पिंडदानियों व अन्य यात्रियों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा.

इसके बाद अस्पताल व रेड क्रॉस में एक-एक रोगी के लिए कमरा बुक किया जायेगा. प्राथमिकता के आधार पर इनका इलाज स्टेशन पर किया जायेगा. गंभीर रोगियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जायेगा. मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवा मुहैया कराने का प्रयास किया जा रहा है. यह चलता-फिरता अस्पताल है. यह दुनिया की ऐसी पहली ट्रेन है. इस ट्रेन में आंख, कान, कटे होंठ, अस्थि रोग, कैंसर, दंत रोग का इलाज किया जायेगा. परिवार स्वास्थ्य जागरूकता व परामर्श केंद्र भी होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन