ePaper

कुरकुरे, चिप्स लेकर जब सिरफिरा युवक बन गया ''वीरू'', तमाशबीन बनी रही पुलिस

Updated at : 20 Sep 2018 1:32 PM (IST)
विज्ञापन
कुरकुरे, चिप्स लेकर जब सिरफिरा युवक बन गया ''वीरू'', तमाशबीन बनी रही पुलिस

गया : फिल्म ‘शोले’ में ‘वीरू’ ने बसंती को पाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ कर जान देने की बात की थी. कुछ इसी तरह का नजारा बुधवार की शाम को डेल्हा पुल पर देखने को मिला. यहां एक सिरफिरा युवक पुल के 30 फुट ऊंचे आर्च (एंगल) पर कुरकुरे और चिप्स के […]

विज्ञापन

गया : फिल्म ‘शोले’ में ‘वीरू’ ने बसंती को पाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ कर जान देने की बात की थी. कुछ इसी तरह का नजारा बुधवार की शाम को डेल्हा पुल पर देखने को मिला. यहां एक सिरफिरा युवक पुल के 30 फुट ऊंचे आर्च (एंगल) पर कुरकुरे और चिप्स के पैकेट लेकर चढ़ गया और आराम से खाने लगा. लोगों ने जब उसे उतरने के लिए कहा, तो वह कभी सीटी बजाता, तो कभी आर्च पर ही दौड़ लगाने लगता.

स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब 20 वर्षीय यह युवक अपना नाम-पता नहीं बता पाता है. लोगों ने आशंका जतायी कि मानसिक स्थिति खराब होने के कारण ही वह युवक ऐसी हरकत कर रहा है. युवक के 30 फुट ऊंचाई पर चढ़ने की सूचना पर मौके पर पहुंची डेल्हा थाने की पुलिस ने युवक को खाना देने का इशारा किया. इसके बाद युवक कुछ नीचे आया और फिर वहीं बैठ गया. कुछ देर और आग्रह करने के बाद युवक नीचे उतरा और सीढ़ी से होते हुए पुल के नीचे रेलवे लाइन पार कर करीमगंज की ओर चला गया. जमा हुए लोग आपस में एकदूसरे से युवक के बारे में पूछते रह गये और युवक किसी को कुछ बताये बिना ही चला गया. पुलिस अधिकारी भी देखते रह गये. युवक का तमाशा देखने के लिए एक घंटे तक पुल पर लोगों का जमावड़ा लगा रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन