120 लीटर महुआ शराब व बाइक जब्त
Published by : KANCHAN KR SINHA Updated At : 15 Jul 2025 7:06 PM
रोशनगंज पुलिस ने सैफगंज पुल स्थित आंजन मोड़ के समीप से 120 लीटर महुआ शराब व एक बाइक बरामद किया है.
बांकेबाजार. रोशनगंज पुलिस ने सैफगंज पुल स्थित आंजन मोड़ के समीप से 120 लीटर महुआ शराब व एक बाइक बरामद किया है. थानाध्यक्ष अनु राजा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड राज्य के तरफ से एक शराब धंधेबाज बड़ी संख्या में शराब लेकर थानाक्षेत्र के तरफ आ रहा है. इसी सूचना के आधार पर सैफगंज पुल के दक्षिणी छोर पर पुलिस द्वारा नाकेबंदी की गयी. जिसमें पुलिस को देखकर शराब धंधेबाज बाइक व उसपर लदे 120 लीटर महुआ शराब छोड़कर फरार हो गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब व बाइक जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










