रक्तदान में बिहार है सबसे पीछे जागरूकता की कमी बड़ी वजह
Updated at : 22 Aug 2018 7:39 AM (IST)
विज्ञापन

गया : जागरूकता के अभाव में रक्तदान के मामले में देश में बिहार सबसे निचले पायदान पर है. इसलिए हम रक्तदान को एक अभियान बना कर युवाओं को रक्तदान के लिए जागरूक करने और इस क्षेत्र में एक नयी क्रांति का प्रयास कर रहे हैं. अब तक औरंगाबाद के साथ-साथ कैमूर,रोहतास व पटना के बाद […]
विज्ञापन
गया : जागरूकता के अभाव में रक्तदान के मामले में देश में बिहार सबसे निचले पायदान पर है. इसलिए हम रक्तदान को एक अभियान बना कर युवाओं को रक्तदान के लिए जागरूक करने और इस क्षेत्र में एक नयी क्रांति का प्रयास कर रहे हैं. अब तक औरंगाबाद के साथ-साथ कैमूर,रोहतास व पटना के बाद गया में भी रक्तदान शिविर आयोजन किया जा चुका है.
उक्त बातें बिहार में वर्ष 2017-18 में सर्वाधिक रक्तदान शिविर आयोजित करने पर बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति, पटना द्वारा सम्मानित संस्था पथ प्रदर्शक, औरंगाबाद, के सचिव बमेंद्र कुमार सिंह ने कहीं. उन्होंने ये बातें वत्सला स्कूल, पिपरपांती (गया) में आयोजित रक्तदान शिविर में आये लोगों को संबोधित करते हुए कहीं. शिविर का आयोजन गया की सामाजिक संस्था निर्भया शक्ति एवं चिन्मया श्याम हृदया ट्रस्ट के सहयोग से हुआ.
पथ प्रदर्शक के तत्वावधान में आयोजित इस रक्तदान का शिविर उद्घाटन मगध मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के डॉ.संजय गुप्ता, वत्सला परिवार के संस्थापक प्रणय कुमार सिन्हा, पथ प्रदर्शक के बमेंद्र कुमार सिंह, निर्भया शक्ति की संस्थापक सत्यवती कुमारी गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया था. निर्भया शक्ति की सत्यवती कुमारी ने कहा कि उनकी संस्था गया शहर में स्वच्छता के क्षेत्र में कार्य कर रही है, जिसमे स्थानीय लोगों का पूरा सहयोग मिल रहा है. जरूरतमंदों को हमारी संस्था के सदस्यों द्वारा रक्त उपलब्ध कराने का भी प्रयास किया जाता है.
हमें खुशी है कि बिहार में रक्तदान के क्षेत्र में कार्य कर रही संस्था पथ प्रदर्शक के साथ रक्तदान शिविर आयोजित करने का मौका मिला. उन्होंने कहा कि इस नेक कार्य के लिए उनकी संस्था सदैव सहयोग तो तत्पर है. शिविर में निर्भया शक्ति की सत्यवती कुमारी गुप्ता, विदुषी कुमारी, अदिति कुमारी गुप्ता, अथर्व कुमार, अजय कुमार, राहुल कुमार, सुधीर कुमार, मो दानिश सहित कुल 13 युवक-युवतियों ने रक्तदान किया. इस अवसर पर एएनएमयएमसीएच के ब्लड बैंक के रवि प्रकाश, राहुल कुमार, अजय कुमार व पथ प्रदर्शक के कार्यक्रम प्रबंधक धनंजय कुमार, रितिका राज, निर्भया शक्ति के रंजीत गुप्ता, गौरी देवी व मानव रक्षा अभियान के कवि मुकेश, दधीचि रक्तदान ग्रुप के ऋषि मुनि सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




