दी आंदोलन करने की चेतावनी

Updated at : 03 Jun 2014 9:55 AM (IST)
विज्ञापन
दी आंदोलन करने की चेतावनी

गया: अगरबत्ती निर्माण महिला कामगार यूनियन की बैठक मंगलवार को स्टेशन परिसर स्थित यूनियन कार्यालय में हुई. बैठक में भवन निर्माण कामगारों की तरह परिचय पत्र निर्गत करने की मांग मुख्यमंत्री से की गयी. ऐसा नहीं करने पर आंदोलन करने करने की चेतावनी दी गयी. हालांकि, यह मांग पिछले 40 माह से की जा रही […]

विज्ञापन

गया: अगरबत्ती निर्माण महिला कामगार यूनियन की बैठक मंगलवार को स्टेशन परिसर स्थित यूनियन कार्यालय में हुई. बैठक में भवन निर्माण कामगारों की तरह परिचय पत्र निर्गत करने की मांग मुख्यमंत्री से की गयी.

ऐसा नहीं करने पर आंदोलन करने करने की चेतावनी दी गयी. हालांकि, यह मांग पिछले 40 माह से की जा रही है. 20 फरवरी को हजारों अगरबत्ती निर्माण कामगार महिलाओं ने पटना में मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदर्शन किया था. इस बाबत हस्ताक्षर अभियान चला कर भी मुख्यमंत्री को दिया जा चुका है.

बैठक की अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष अनिल कुमार श्रीवास्तव ने किया. मुमताज बानो, पार्वती देवी, नूर जहां खातून, साजरा खातून, गुड़िया देवी, रीता देवी, रूक्शाना खातून, इशरत, ताहीरा खातून व रीना देवी समेत अगरबत्ती निर्माण से जुड़ी अन्य महिलाएं भी उपस्थित थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन