बम प्लांट प्वाइंटों व रास्तों की आतंकियों ने की पहचान

Updated at : 18 Aug 2018 2:57 AM (IST)
विज्ञापन
बम प्लांट प्वाइंटों व रास्तों की आतंकियों ने की पहचान

तीन आतंकियों को साथ रख कर कराया गया प्वाइंटिंग आउट मेमो बमों को प्लांट करने से पहले चार-पांच बार की थी रेकी बोधगया : बोधगया में पिछले 19 जनवरी को दलाईलामा की मौजूदगी में महाबोधि मंदिर के बाहर सहित अन्य दो स्थानों पर बमों को प्लांट करनेवाले तीन आतंकियों को लेकर एनआईए की टीम शुक्रवार […]

विज्ञापन

तीन आतंकियों को साथ रख कर कराया गया प्वाइंटिंग आउट मेमो

बमों को प्लांट करने से पहले चार-पांच बार की थी रेकी
बोधगया : बोधगया में पिछले 19 जनवरी को दलाईलामा की मौजूदगी में महाबोधि मंदिर के बाहर सहित अन्य दो स्थानों पर बमों को प्लांट करनेवाले तीन आतंकियों को लेकर एनआईए की टीम शुक्रवार को बोधगया पहुंची. आतंकियों को साथ रख कर प्वाइंटिंग आउट मेमो तैयार किया गया व बमों को प्लांट किये गये स्थानों व रास्तों की उनसे पहचान करायी गयी. आतंकियों में कौशर उर्फ बोमा मिजान, तुहीन उर्फ शाहीन व आदिल शामिल था. कौशर के बारे में बताया गया कि वह वर्द्धमान विस्फोट में भी संलिप्त रहा है. पूछताछ के दौरान आतंकियों ने बताया कि सुरक्षा के चुस्त इंतजाम के कारण वे बमों की चाबी नहीं निकाल सके थे,
जिसके कारण उसका टाइमर ऑन नहीं हो पाया था व विस्फोट नहीं हो सका था. उन्होंने यह भी बताया कि बमों को प्लांट करने के बाद वापस लौटते वक्त उनके पास रहे एक हैंड ग्रेनेड को गया के घुघरीटांड़ स्थित मधुसूदन कॉलोनी के रोड नंबर सात के पास स्थित एक पानीवाले तालाब में फेंक दिया था. इसके बाद एनआईए की टीम उन्हें मधुसूदन कॉलोनी भी लेकर पहुंचे. फिलहाल उक्त स्थान में पानी भरा हुआ है. टीम में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि पकड़े गये तीनों आतंकी जेहादूल मुजाहिद्दीन बांग्लादेश (जेएमडी) के सदस्य हैं. इन्होंने बोधगया में बमों को प्लांट करने से पहले चार-पांच मर्तबा रेकी भी की थी. शुक्रवार को जब उन्हें कड़ी सुरक्षा में बोधगया लाया गया, तो उन्होंने बर्मा मोड़ से बोधगया स्वास्थ्य केंद्र व जगन्नाथ मंदिर होते हुए महाबोधि मंदिर क्षेत्र में प्रवेश करने की बात बतायी.
इसके बाद श्रीलंका बौद्ध मठ के बाहर व कालचक्र मैदान के पास भी बमों को प्लांट करने की गतिविधि को दर्शाया. इस दौरान एनआईए की टीम ने उनकी वीडियोग्राफी करायी व बमों को प्लांट किये जाने के पहले किस रास्ते से कौन आया था, इसकी जानकारी प्राप्त की. एनआईए की टीम में 10 व एसटीएफ के पांच अधिकारी तीनों आतंकियों को लेकर बोधगया पहुंचे थे. स्थानीय स्तर पर बोधगया थानाध्यक्ष शिव कुमार महतो व एमयू थानाध्यक्ष अबुजर हुसैन अंसारी ने उनका सहयोग किया. आतंकियों के बोधगया में प्वाइंटिंग आउट मेमो के दौरान महाबोधि मंदिर क्षेत्र से लेकर कालचक्र मैदान तक की सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन