पैसों के अभाव में खरखुरा मेन रोड के नाले की नहीं हुई सफाई

गया : बरसात से पहले नालों की सफाई किये जाने के नगर निगम के अधिकारियों के दावों की पोल खुलने लगी है. खरखुरा मेन रोड के नाला की सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी गलियों में जमा हो गया है. लोगों का कहना है कि बरसात से पहले नालों की सफाई नहीं करायी गयी […]
गया : बरसात से पहले नालों की सफाई किये जाने के नगर निगम के अधिकारियों के दावों की पोल खुलने लगी है. खरखुरा मेन रोड के नाला की सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी गलियों में जमा हो गया है. लोगों का कहना है कि बरसात से पहले नालों की सफाई नहीं करायी गयी है. अब स्थिति यह है कि नाला पूरी तौर से जाम हो गया है और गंदा पानी गलियों में जमा हो रहा है. इतना ही नहीं पहले का बना मेन नाला ऊंचा व बाद में बनाया गया नाला नीचा पर होने के कारण सही से पानी नहीं निकल पाता है.
लोगों ने बताया कि इसकी शिकायत कई बार पार्षद व नगर निगम के अधिकारियों से की गयी लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है. इधर इस संबंध में वार्ड पर्यवेक्षक डब्लू कुमार ने बताया कि नगर निगम के आदेश पर पहले फेज में कई नालों की सफाई की गयी है. इसका पेमेंट अब तक लटका हुआ है. इसके कारण ही दूसरे जगहों पर नालों की सफाई नहीं की जा सकी है. वार्ड बड़ा होने व निगम से एक टेंपो मिलने के कारण सिल्ट का उठाव भी ढंग से नहीं किया जा सका है. इसके लिए निगम के अधिकारी को सूचित कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




