सरकारी खाता चालू देख बिफरे डीएम, लिपिक का वेतन रोका

Updated at : 05 Jul 2018 4:50 AM (IST)
विज्ञापन
सरकारी खाता चालू देख बिफरे डीएम, लिपिक का वेतन रोका

अनावश्यक सरकारी खाते बंद करने का जारी हुआ था निर्देश टनकुप्पा/ फतेहपुर : जिलाधिकारी (डीएम) अभिषेक सिंह द्वारा बुधवार को टनकुप्पा प्रखंड का निरीक्षण किया गया. वहां आरटीपीएस काउंटर में प्रवेश कर डीएम ने कार्यों व पंजियों का निरीक्षण किया. उन्होंने टनकुप्पा के बीडीओ को निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का फ्लैक्स अलग-अलग […]

विज्ञापन

अनावश्यक सरकारी खाते बंद करने का जारी हुआ था निर्देश

टनकुप्पा/ फतेहपुर : जिलाधिकारी (डीएम) अभिषेक सिंह द्वारा बुधवार को टनकुप्पा प्रखंड का निरीक्षण किया गया. वहां आरटीपीएस काउंटर में प्रवेश कर डीएम ने कार्यों व पंजियों का निरीक्षण किया. उन्होंने टनकुप्पा के बीडीओ को निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का फ्लैक्स अलग-अलग स्थानों पर लगवाना सुनिश्चित करें. साथ ही सात निश्चय योजनाओं की प्रगति की रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा. डीएम ने मुख्य कैश बुक जांच करने के दौरान मई व जून की प्रविष्टि नहीं पायी. इस पर डीएम ने नाराजगी जतायी. सरकार के आदेशानुसार अनावश्यक सभी सरकारी खाते बंद कराने का निर्देश दिया गया था, परंतु टनकुप्पा प्रखंड का बैंक खाता अभी तक चालू अवस्था में पाया गया. टनकुप्पा प्रखंड के इकाई लिपिक मुकेश कुमार से इसके लिए स्पष्टीकरण की मांग की गयी एवं अगले आदेश तक उनका वेतन बंद करने का निर्देश दिया गया.
मध्य विद्यालय गजाधरपुर के हेडमास्टर का वेतन बंद : डीएम ने टनकुप्पा प्रखंड के गजाधरपुर पंचायत स्थित मध्य विद्यालय की जांच की. इस दौरान विद्यालय में बेंच की कमी पायी गयी. विद्यार्थियों के पास पोशाक नहीं मिलने पर डीएम ने ग्रामीणों से पूछताछ की. पूछताछ के दौरान बताया गया कि अभी तक किसी विद्यार्थी को पोशाक व किताब का पैसा उपलब्ध नहीं कराया गया है. डीएम ने प्रधानाचार्य को फटकार लगायी और विद्यार्थियों को पोशाक राशि उनके बैंक खाते में जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार का वेतन स्थगित करने का आदेश दिया. उन्होंने उपस्थित बच्चों से पढ़ाई और शिक्षकों की उपस्थिति के संबंध में जानकारी ली तथा उपस्थिति पंजी की जांच की.
लगी इंदिरा आवास सहायक को फटकार, बीडीओ करेंगे जांच : टनकुप्पा प्रखंड के करणीबाग पंचायत के वार्ड नंबर 12 एवं 13 के निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत की कि इंदिरा आवास का पैसा निकालने के लिए इंदिरा आवास सहायक के द्वारा रुपये की मांग की जाती है. इस पर डीएम ने इंदिरा आवास सहायक को फटकार लगायी और टनकुप्पा के बीडीओ को इसकी जांच करने का निर्देश दिया. बताया गया कि पंचायत में शौचालय टूटने के कारण अभी तक ओडीएफ का पैसा लाभुकों के खाते में नहीं मिल पाया है, जबकि 50% से अधिक घरों में शौचालय का निर्माण हो चुका है. इस पर पंचायत सचिव राम लखन प्रसाद को डीएम ने फटकार लगायी. ननकी देवी नामक वृद्ध महिला को पिछले तीन वर्षों से पेंशन का लाभ नहीं मिल पाया है. इस पर डीएम ने बीडीओ को जल्द से जल्द पेंशन उपलब्ध कराना सुनिश्चित कराने का आदेश दिया. साथ ही पंचायत में कितने पैसे आये हैं कल्याणकारी योजनाओं के लिए इसकी जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.
नाली गली व पक्की सड़क के निर्माण कार्य पर डीएम ने जतायी खुशी : डीएम ने फतेहपुर प्रखंड के पंचायत रमराहीचक के वार्ड नंबर दो का भ्रमण कर सात निश्चय योजना का निरीक्षण किया. उन्होंने वहां नाली-गली एवं पक्की सड़क निर्माण कार्य को देखा तथा कार्य पूर्ण होने पर प्रसन्नता व्यक्त की. साथ ही डीएम ने ग्रामीणों को शौचालय बनाने के लिए प्रेरित किया. ग्रामीण रामपाल पासवान ने बताया कि उनके पास रहने के लिए मकान नहीं है. इस पर डीएम ने बीडीओ को निर्देशित करते हुए कहा कि जल्द से जल्द इन्हें इंदिरा आवास के तहत मकान बनाने की राशि भुगतान की जाये.
पैक्स अध्यक्ष के विरुद्ध कार्रवाई का आदेश
डीएम ने शीतलपुर महादलित टोला का भी भ्रमण किया. वहां उन्होंने ग्रामीणों से बिजली की उपलब्धता की जानकारी ली. भ्रमण के दौरान ग्रामीण राजेंद्र मांझी ने बताया कि उनका राशन कार्ड पिछले तीन वर्षों से पैक्स अध्यक्ष के पास जमा है. इस पर डीएम ने पैक्स अध्यक्ष पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन