निगरानी ने पकड़े 42 फर्जी शिक्षक, वेतन पर लगी रोक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jul 2018 4:47 AM

विज्ञापन

गया : निगरानी विभाग की टीम ने जिले में 42 फर्जी शिक्षकों की पहचान की है. निगरानी के इंस्पेक्टर सर्वेश कुमार सिंह के नेतृत्व में 42 शिक्षकों की नियुक्ति व शैक्षणिक दस्तावेजों को अपने साथ पटना लेकर गयी है. निगरानी सूत्रों से पता चला है कि फिलहाल इन शिक्षकों के वेतन भुगतान पर रोक लगा […]

विज्ञापन

गया : निगरानी विभाग की टीम ने जिले में 42 फर्जी शिक्षकों की पहचान की है. निगरानी के इंस्पेक्टर सर्वेश कुमार सिंह के नेतृत्व में 42 शिक्षकों की नियुक्ति व शैक्षणिक दस्तावेजों को अपने साथ पटना लेकर गयी है. निगरानी सूत्रों से पता चला है कि फिलहाल इन शिक्षकों के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गयी है. शिक्षकों पर कार्रवाई को लेकर अंतिम मुहर पटना से लगेगी. हालांकि, ऐसे फर्जी शिक्षकों की और लंबी लिस्ट निकलने की संभावना है. इस बाबत डीइओ कार्यालय में निगरानी की टीम जांच कर रही है.

निगरानी की चपेट में आनेवाले शिक्षकों की सूची : निगरानी सूत्रों के अनुसार, निगरानी विभाग के अधिकारियों ने डुमरिया के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, विकुआ कला में पोस्टेड यसमीन परवीन, आमस के मध्य विद्यालय मोरैनिया में पोस्टेड यशमीन परवीन, डुमरिया के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सलैया में पोस्टेड उदय कुमार, अतरी के प्राथमिक विद्यालय नरसिंह बिगहा में पोस्टेड उदय कुमार, डुमरिया के प्राथमिक विद्यालय चटकपुर में पोस्टेड सबिता कुमारी, मानपुर के प्राथमिक विद्यालय अबगिला (हिंदी) में पोस्टेड सविता कुमारी,
इमामगंज के प्राथमिक विद्यालय नगवां में पोस्टेड नीरज कुमार, डुमरिया के प्राथमिक विद्यालय चटकपुर में पोस्टेड नीरज कुमार, इमामगंज के प्राथमिक विद्यालय विशुनबिगहा में पोस्टेड अनिल चौधरी, परैया के मध्य विद्यालय खुशडिहरा में पोस्टेड अनिल कुमार चौधरी, इमामगंज के मध्य विद्यालय कोसुंभा में पोस्टेड रंजन कुमारी, अतरी के प्राथमिक स्कूल यमुनापुर में पोस्टेड रंजना कुमारी, मोहनपुर के प्राथमिक विद्यालय कशियाचक में पोस्टेड सचिन कुमार, टिकारी के प्राथमिक विद्यालय लाव (गढ़ पर) में पोस्टेड सचिन कुमार, मोहनपुर के प्राथमिक विद्यालय सबरचक में पोस्टेड सुनीता कुमारी,
गुरारू के प्राथमिक विद्यालय भीमपुर में पोस्टेड सुनीता कुमारी, मोहनपुर के मीरोखाप में पोस्टेड अनिल कुमार, टिकारी के प्राथमिक विद्यालय रामनगर में पोस्टेड अनिल कुमार, टिकारी के प्राथमिक विद्यालय भोरी उतरी टोला में पोस्टेड अनिता कुमारी, मानपुर के प्राथमिक विद्यालय पचंबा (एससी) में पोस्टेड अनिता कुमारी, बेलागंज के प्राथमिक विद्यालय खनेटा (एससी) में पोस्टेड नेहा रानी, खिजरसराय के प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कॉलोनी में पोस्टेडे नेहा रानी, मानपुर के प्राथमिक विद्यालय नवादा (एससी) में पोस्टेड पूनम कुमारी, अतरी के कन्या प्राथमिक विद्यालय में पोस्टेड पूनम कुमारी, मोहड़ा के मध्य विद्यालय दमोदरा में पोस्टेड प्रीति कुमारी, बोधगया के प्राथमिक कुशा में पोस्टेड प्रीति कुमारी, नगर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय चमनडीह (एचटी) में पोस्टेड रीना कुमारी, इमामगंज के प्राथमिक विद्यालय छतरपुर में पोस्टेड रीना कुमारी, कोंच के प्राथमिक विद्यालय सलोनी बिगहा में पोस्टे रिंकी कुमारी, गुरारू के प्राथमिक विद्यालय दौलतपुर-बरियावां में पोस्टेड रिंकी कुमारी, मध्य विद्यालय सोनरा में पोस्टेड नीतू कुमारी, मोहड़ा के प्राथमिक विद्यालय
तपस्वीनगर में पोस्टेड नीतू कुमारी, खिजरसराय के प्राथमिक विद्यालय सपनेरी में पोस्टेड विनय कुमार, मोहड़ा के प्राथमिक विद्यालय पसेया में पोस्टेड विनय कुमार, परैया के प्राथमिक विद्यालय करहट्टा में पोस्टेड सरिता कुमारी, अतरी के प्राथमिक विद्यालय टिटमो में पोस्टेड सरिता कुमारी, बोधगया के प्राथमिक विद्यालय कटोरवा में पोस्टेड संजीव कुमार, अतरी के प्राथमिक विद्यालय सींध-दुंदीचक में पोस्टेड सविता कुमारी, इमामगंज के प्राथमिक विद्यालय उमानकुुन में पोस्टेड असिया परवीन, परैया के मध्य विद्यालय मोबारकपुर में पोस्टेड गुलशन आरा, इमामगंज के प्राथमिक विद्यालय उमानकुन में पोस्टेड मोहम्मद आरिफ इमाम और बोधगया के प्राथमिक विद्यालय बैरीचक में पोस्टेड मोहम्मद इब्राहिम को चिह्नित किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन