डुमरिया में टेम्पू–टोटो की सीधी टक्कर, महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन
gaya news

सांकेतिक तस्वीर(ai generated )

Gaya News: गया के डुमरिया में स्टेट हाईवे-69 पर मांडर बाजार के पास टेम्पू और टोटो की टक्कर में एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को डुमरिया पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से दो को बेहतर इलाज के लिए गया मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया.

विज्ञापन

Gaya News(मनोज मिश्रा): डुमरिया स्टेट हाईवे-69 इमामगंज-डुमरिया मुख्य मार्ग पर मांडर बाजार के पास शुक्रवार को टेम्पू और टोटो की सीधी टक्कर में टोटो पर सवार एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल पीएचसी डुमरिया में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल गया रेफर कर दिया.

बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल रेफर

घायलों की पहचान भदवर थाना क्षेत्र के चहरा-पहरा निवासी कुलेन्द्र पासवान (35 वर्ष), आलोक कुमार (35 वर्ष) और छकरबंधा थाना क्षेत्र निवासी यमुना पासवान की पत्नी कमौली देवी (60 वर्ष) के रूप में की गई है. पीएचसी डुमरिया के चिकित्सक डॉ. संदीप कुमार ने बताया कि कमौली देवी और कुलेन्द्र पासवान को गंभीर चोटें आई हैं, जिसके कारण दोनों को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल गया भेजा गया है. वहीं घायल आलोक कुमार का प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गई.

Also Read: वायरल वीडियो के बाद जागा विभाग, शेरघाटी में बुढ़िया नदी पुल की मरम्मत शुरू

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन