शराबबंदी से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री हुए प्रभावित, 11 सदस्यीय दल पहुंचा पटना

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jun 2018 8:35 AM

विज्ञापन

पटना : बिहार में शराबबंदी का डंका पूरे देश में बज रहा है. तमाम राज्यों के मुख्यमंत्री ने नीतीश कुमार के इस कदम को सराहा है. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी इस निर्णय से प्रभावित हुए हैं. वह अपने राज्य में भी इसी तरह का माहौल बनाना चाहते हैं. इसलिए उन्होंने छत्तीसगढ़ से 11 सदस्यीय अध्ययन […]

विज्ञापन
पटना : बिहार में शराबबंदी का डंका पूरे देश में बज रहा है. तमाम राज्यों के मुख्यमंत्री ने नीतीश कुमार के इस कदम को सराहा है. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी इस निर्णय से प्रभावित हुए हैं. वह अपने राज्य में भी इसी तरह का माहौल बनाना चाहते हैं. इसलिए उन्होंने छत्तीसगढ़ से 11 सदस्यीय अध्ययन दल को बिहार भेजा है.
इस दल ने यहां पहुंच कर मुख्यमंत्री के परामर्शी अंजनी कुमार सिंह से मुलाकात की और शराबंदी से संबंधित तमाम जानकारियां जुटाईं. दरअसल, इस दल की मुलाकात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से होनी थी, लेकिन वे अस्वस्थ थे. इसलिए अंजनी कुमार सिंह ने इस दल से मुलाकात की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन