छह करोड़ रुपये की लागत से गया और टनकुप्पा स्टेशनों पर होंगे काम

Published at :16 Jun 2018 4:37 AM (IST)
विज्ञापन
छह करोड़ रुपये की लागत से गया और टनकुप्पा स्टेशनों पर होंगे काम

टनकुप्पा में फुट ओवरब्रिज बनाने का काम होगा शुरू कोडरमा-गिरीडीह के बीच रेललाइन दोहरीकरण का भी निर्णय गया : अब रेलवे स्टेशनों पर विकास का काम जल्द ही शुरू होगा. गया, कोडरमा, गिरीडीह सहित अन्य स्टेशनों पर विकास का काम शुरू करने के लिए रेलवे ने कमर कस ली है. अब इन स्टेशनों पर आने-जाने […]

विज्ञापन

टनकुप्पा में फुट ओवरब्रिज बनाने का काम होगा शुरू

कोडरमा-गिरीडीह के बीच रेललाइन दोहरीकरण का भी निर्णय
गया : अब रेलवे स्टेशनों पर विकास का काम जल्द ही शुरू होगा. गया, कोडरमा, गिरीडीह सहित अन्य स्टेशनों पर विकास का काम शुरू करने के लिए रेलवे ने कमर कस ली है. अब इन स्टेशनों पर आने-जाने वाले रेल यात्रियों को भरपूर सुविधा मिलेगी. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि गया, कोडरमा, गिरीडीह सहित अन्य स्टेशनों पर विकास का काम शुरू करने के बाद रेल यात्रियों को सुविधा देना पहली प्राथमिकता है. आने वाले समय में रेल यात्रियों को स्टेशनों पर परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा. अधिकारियों ने बताया कि छह करोड़ की लागत से इन स्टेशनों पर विकास का काम होगा. इसमें ट्रैक की मरम्मती, फुट ओवरब्रिज की मरम्मती, शेड की मरम्मती, बिजली, बल्ब, पंखोंं सहित अन्य सुविधा यात्रियों को दी जायेगी.
40 करोड़ की लागत : कोडरमा-गिरीडीह के बीच नयी रेल लाइन बिछाने का प्रस्ताव भी पारित हुआ है. 40 करोड़ रुपये की लागत से नयी रेल लाइन बिछायी जायेगी. इसके लिए रेलवे अधिकारी व इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक भी हुई है. जल्द ही रेल लाइन बिछाने का काम शुरू करने के लिए सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की जायेगी.
टनकुप्पा में फुट ओवरब्रिज की हुई थी मांग
टनकुप्पा के लोगों ने टनकुप्पा स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज बनवाने की मांग की थी. इस मांग को देखते हुए रेलवे अधिकारियों ने निर्णय लिया है कि जल्द ही टनकुप्पा स्टेशन पर एक नया फुट ओवरब्रिज बनाया जायेगा. इसके लिए रेलवे के वरीय अधिकारियों से बातचीत की गयी है. अधिकारियों की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद जल्द ही फुट ओवरब्रिज बनाने का काम शुरू किया जायेगा. गौरतलब है कि गया-धनबाद ग्रैंड कॉर्ड रेलवे, विकास संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों ने फुट ओवरब्रिज बनाने को लेकर स्टेशन के बाहर कई बार धरना-प्रदर्शन भी किया है. साथ ही दानापुर के डीआरएम से मुलाकात कर ओवरब्रिज बनाने की मांग की है. डीआरएम ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही फुट ओवरब्रिज बनाया जायेगा. इसके लिए बैठक में कई बार चर्चा भी की गयी है. लोगों की समस्या जल्द से जल्द दूर की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन