''लोग घर आकर देते हैं गालियां, पर निगम के अफसर सुनते तक नहीं''
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Jun 2018 9:49 AM (IST)
विज्ञापन

पार्षद ने कहा, 48 घंटे में चालू नहीं हुई वाटर सप्लाई, तो लोगों के साथ मिल कर जाम करेंगे सड़क गया : गर्मी से पहले ही करसिल्ली टंकी से वाटर सप्लाई शुरू हुई थी. लेकिन, जब गर्मी चरम पर पहुंची, तो पानी मिलना ही बंद हो गया. वार्ड पार्षद व आमलोग कई बार इसके लिए […]
विज्ञापन
पार्षद ने कहा, 48 घंटे में चालू नहीं हुई वाटर सप्लाई, तो लोगों के साथ मिल कर जाम करेंगे सड़क
गया : गर्मी से पहले ही करसिल्ली टंकी से वाटर सप्लाई शुरू हुई थी. लेकिन, जब गर्मी चरम पर पहुंची, तो पानी मिलना ही बंद हो गया. वार्ड पार्षद व आमलोग कई बार इसके लिए आवाज उठाये. पर, अधिकारी अब तक सिर्फ आश्वासन ही दे रहे हैं.
वार्ड नंबर 40 की पार्षद चंदू देवी कहती हैं कि जलापूर्ति की मांग को लेकर हर रोज लोग हमारे घर पर पहुंच कर हल्ला-हंगामा व गाली-गलौज करते हैं. कई बार मेयर, डिप्टी मेयर व अधिकारी से करसिल्ली टंकी से वाटर सप्लाई शुरू कराने की मांग की. इनका जवाब होता है कि निगम के पास पैसा ही नहीं है. इस कारण यह काम अब संभव नहीं हो सकेगा. ये लोग अब इस बारे में सुनना तक पसंद नहीं करते हैं.
पार्षद ने कहा कि मंगलवार को जनता के लिए लगाये गये शिकायत निवारण शिविर में उनके प्रतिनिधि सुदामा दूबे उर्फ छोटू ने इस समस्या को उठाया था.
डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने कह दिया कि आप डीएम या कमिश्नर किसी के पास जायें या फिर सड़क ही जाम कर दें, अभी यह काम नहीं हो सकता. निगम के पास फंड रहने पर ही काम हो पायेगा. फंड आने तक किसी तरह काम चलाना होगा. पार्षद ने चेतावनी देते हुए कहा कि 48 घंटे के अंदर अगर टंकी से वाटर सप्लाई शुरू नहीं हुई, तो विष्णुपद रोड जाम होगा. इस संबंध में डिप्टी मेयर ने बताया कि पार्षद प्रतिनिधि के कहने मात्र से फंड के अभाव में काम नहीं हो सकता. टंकी के बदले मुहल्ले में लोगों तक सीधे पानी पहुंचाया जा रहा है.
करीमगंज में भी 10 दिनों से नहीं आ रहा पानी
करीमगंज में भी पानी का संकट बढ़ा है. मुहल्ले के रहनेवाले मोहम्मद कासिम व मोहम्मद इजाद ने बताया कि पिछले 10 दिनों से पाइपलाइन के माध्यम से वाटर सप्लाई बंद है. रमजान के महीने में वाटर सप्लाइ बंद होने से लोगों को परेशानी हो रही है. करीमगंज की विभिन्न गलियों में रहनेवाले करीब 700 घरों के लोग दूसरी जगहों से पानी का इंतजाम कर काम चला रहे हैं. कई बार इस संबंध में नगर आयुक्त को सूचना दी गयी है. लेकिन, अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










