आज से हटिया-पूर्णिया के नाम से चलेगी हटिया-पटना एक्सप्रेस
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Jun 2018 9:48 AM (IST)
विज्ञापन

पटना-कोशी का हटिया-पटना एक्सप्रेस में होगा विलय अब पूर्णिया कोर्ट और हटिया के बीच एक नंबर और एक ही नाम से चलेगी ट्रेन चेयर कार के बदले अब लगेगा एसी थ्री टायर का कोच गया : यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्णिया कोर्ट और पटना के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 18697/18698 […]
विज्ञापन
पटना-कोशी का हटिया-पटना एक्सप्रेस में होगा विलय
अब पूर्णिया कोर्ट और हटिया के बीच एक नंबर और एक ही नाम से चलेगी ट्रेन
चेयर कार के बदले अब लगेगा एसी थ्री टायर का कोच
गया : यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्णिया कोर्ट और पटना के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 18697/18698 पूर्णिया कोर्ट–पटना–पूर्णिया कोर्ट कोसी एक्सप्रेस व पटना और हटिया के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 18625/18626 पटना–हटिया एक्सप्रेस 13 जून 2018 से एक ही नंबर 18625/18626 पूर्णिया कोर्ट–हटिया एक्सप्रेस के नाम और नंबर से चलेगी.
इसके साथ ही इस ट्रेन में एक चेयर कार कोच के बदले अब थर्ड एसी का एक कोच लगेगा. मंगलवार से पूर्णिया कोर्ट और पटना के बीच चलनेवाली 18697/18698 पूर्णिया कोर्ट–पटना–पूर्णिया कोर्ट कोसी एक्सप्रेस का परिचालन वापस लिया जा रहा है. गाड़ी संख्या 18626 के हटिया और पटना के बीच के समय व ठहराव में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है. इसी तरह गाड़ी संख्या 18625 का तारेगना और हटिया के बीच समय और ठहराव में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










