उज्ज्वला योजना से बंटे 30 गैस कनेक्शन

बोधगया : बोधगया के शेखवारा गांव में सोमवार को ग्राम स्वराज अभियान फेज टू के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान बोधगया के बीडीओ विनोद कुमार ने 30 दलित व अतिपिछड़ा परिवारों के बीच गैस कनेक्शन का वितरण किया. इसी बीच यूनिसेफ के बीएमसी नीरज कुमार अंबष्ठ ने बोधगया के 69 गांवों […]
बोधगया : बोधगया के शेखवारा गांव में सोमवार को ग्राम स्वराज अभियान फेज टू के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान बोधगया के बीडीओ विनोद कुमार ने 30 दलित व अतिपिछड़ा परिवारों के बीच गैस कनेक्शन का वितरण किया. इसी बीच यूनिसेफ के बीएमसी नीरज कुमार अंबष्ठ ने बोधगया के 69 गांवों में होने वाले विशेष टीकाकरण पर भी चर्चा की. इसमें टीबी, टेटनस, गलाघोंटू, काली खांसी, हेपेटाइटिस -बी, हिब, खसरा, जेई, पोलियो व निमोनिया आदि बीमारियों से बचाव के लिए समय पर टीकाकरण कराने के बारे में जानकारी दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










