आग लगने से 30 बिगहे की फसल राख

Published at :23 Apr 2018 2:41 AM (IST)
विज्ञापन
आग लगने से 30 बिगहे की फसल राख

बांकेबाजार : करचोई गांव में रविवार की शाम करीब 30 बिगहा में लगी गेहूं की फसल में आग लग गयी. इसमें फसल जल कर राख हो गयी. ग्रामीणों के मुताबिक आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट है. ग्रामीणों का कहना है कि रविवार की शाम करीब चार बजे हवा तेज रहने के कारण बिजली के […]

विज्ञापन
बांकेबाजार : करचोई गांव में रविवार की शाम करीब 30 बिगहा में लगी गेहूं की फसल में आग लग गयी. इसमें फसल जल कर राख हो गयी. ग्रामीणों के मुताबिक आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट है. ग्रामीणों का कहना है कि रविवार की शाम करीब चार बजे हवा तेज रहने के कारण बिजली के तार आपस में टकराये और उससे निकली चिंगारी गेहूं की फसलों को अपने चपेट ले लिया.
देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गयीं. इससे गेहूं की सारी फसल जल कर राख हो गयी. ग्रामीण आग की लपटें देख खेत की ओर दौड़ पड़े. अपने-अपने घरों व डीजल पंप-मोटर चालू कर खेत में पानी डाल कर किसी तरह आग पर काबू करने का प्रयास किया.
मुखिया पुत्र अनिल कुमार उर्फ मंटू साव ने बताया कि करचोई गांव के शंभु प्रसाद, रोहित प्रसाद, जीतू सिंह, बलिराम सिंह, मनीष सिंह, मृत्युंजय कुमार समेत गांव के दर्जनों किसानों के खेत में लगी गेहूं की फसल बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आकर राख हो गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन