कोठी थानाध्यक्ष हत्याकांड में हुई गवाही

Published at :21 Apr 2018 4:12 AM (IST)
विज्ञापन
कोठी थानाध्यक्ष हत्याकांड में हुई गवाही

गया : कोठी थानाध्यक्ष क्यामुद्दीन अंसारी की हत्या मामले में शुक्रवार को अदालत में सूचक सुहैल व थानाध्यक्ष रवि भूषण की गवाही हुई. अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अष्टम शिल्पी सोनी राज की अदालत में दोनों की गवाही हुई. इस मामले के सूचक सुहैल ने प्राथमिकी में कहा था कि तीन अक्तूबर 2016 को टेलीफोन […]

विज्ञापन

गया : कोठी थानाध्यक्ष क्यामुद्दीन अंसारी की हत्या मामले में शुक्रवार को अदालत में सूचक सुहैल व थानाध्यक्ष रवि भूषण की गवाही हुई. अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अष्टम शिल्पी सोनी राज की अदालत में दोनों की गवाही हुई. इस मामले के सूचक सुहैल ने प्राथमिकी में कहा था कि तीन अक्तूबर 2016 को टेलीफोन से सूचना मिली कि हलीमचक गांव के पास मॉर्निंग वाक के दौरान कोठी थानाध्यक्ष की हत्या कर दी गयी है. सूचना पाकर जब मौके पर पहुंचा तो पता चला कि एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. वहीं, जब गुप्त तरीके से ग्रामीणों से पूछताछ हुई तो पता चला कि शाने अली खान और उसके भाई शौकत अली खान ने उन्हें गोली मारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन