डीडीसी के खिलाफ हाइकोर्ट जाने की तैयारी, कागजात में हेरफेर का आरोप

गया : गया के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) के खिलाफ जिला पर्षद की अध्यक्ष लक्ष्मी देवी सहित अधिकांश सदस्यों ने मोर्चा खोल दिया है. डीडीसी के खिलाफ कई गंभीर आरोपों को लेकर इन लोगों ने पंचायती राज अधिनियम के तहत हाईकोर्ट जाने की तैयारी कर ली है. इस मामले को लेकर गुरुवार को जिला पर्षद […]
गया : गया के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) के खिलाफ जिला पर्षद की अध्यक्ष लक्ष्मी देवी सहित अधिकांश सदस्यों ने मोर्चा खोल दिया है. डीडीसी के खिलाफ कई गंभीर आरोपों को लेकर इन लोगों ने पंचायती राज अधिनियम के तहत हाईकोर्ट जाने की तैयारी कर ली है. इस मामले को लेकर गुरुवार को जिला पर्षद के प्रांगण में स्थित अध्यक्ष कक्ष में पर्षद की अध्यक्ष लक्ष्मी देवी की अध्यक्षता में सदस्यों में अनौपचारिक बैठक की. बैठक में जिला पर्षद के 46 सदस्यों में से 25 से अधिक ने हिस्सा लिया.
बैठक में कांति देवी, राहुल कुमार उर्फ मोती सिंह, अजीत कुमार, प्रताप दास, कृष्णा दास, अर्चना कुमारी, नागेंद्र यादव, पूजा भारती, रिजवान खान, मंजू देवी, सुनील दास सहित कई अन्य शामिल हुए. अध्यक्ष लक्ष्मी देवी की माने तो डीडीसी के खिलाफ पंचायती राज अधिनियम के तहत एक-दो दिनों में हाईकोर्ट में मामला दर्ज करा दिया जायेगा. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि जिले के विकास कार्यों में तेजी नहीं लायी गयी तो जिला पर्षद के सभी सदस्य आयुक्त, डीएम व डीडीसी कार्यालय के समक्ष धरना भी दे सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










