लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में झेलनी पड़ी भारी परेशानी

गया : एससी/एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में सोमवार को बंद समर्थकों ने जम कर प्रदर्शन किया. इस दौरान दुकानें व गाड़ियों को बंद कराने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी. शहर से अन्यत्र जगहों के लिए जानेवाली सभी गाड़ियां बंद थीं. सुबह में जो लोग बसों व ट्रेनों से गया पहुंच भी गये, […]
गया : एससी/एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में सोमवार को बंद समर्थकों ने जम कर प्रदर्शन किया. इस दौरान दुकानें व गाड़ियों को बंद कराने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी. शहर से अन्यत्र जगहों के लिए जानेवाली सभी गाड़ियां बंद थीं. सुबह में जो लोग बसों व ट्रेनों से गया पहुंच भी गये, उन्हें अपने घर तक जाने के लिए सोचना पड़ रहा था.
ऑटो व रिक्शा सब कुछ बंद था. लोग हाथों व माथे पर अपना सामान लेकर जाने पर मजबूर थे. इसमें भी कई जगहों पर लोग बंद समर्थकों के घेरे में फंस गये. कई लोग गया कॉलेज मोड़ पर एयरपोर्ट जाने के लिए गाड़ियों को रोक कर हंगामा शांत होने का इंतजार करते देखे गये. सिकरिया मोड़ बस स्टैंड पर, स्टेशन आदि जगहों पर यात्रियों को हलकान होते देखा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










