एक तरफ झुके मकान को तोड़ने का निर्देश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Mar 2018 2:08 AM (IST)
विज्ञापन

मकान मालिक मकान तोड़ने का खर्च वहन नहीं कर सकता : पार्षद गया : शहर के वार्ड 39 के बहुआर चौराहा मुहल्ले में एक ओर मकान को देखने सोमवार को नगर आयुक्त जनार्दन अग्रवाल व अन्य कर्मचारी पहुंचे. नगर आयुक्त ने कहा कि 24 घंटे में आसपास के मकानों को खाली करा दिया जाये. इसके […]
विज्ञापन
मकान मालिक मकान तोड़ने का खर्च वहन नहीं कर सकता : पार्षद
गया : शहर के वार्ड 39 के बहुआर चौराहा मुहल्ले में एक ओर मकान को देखने सोमवार को नगर आयुक्त जनार्दन अग्रवाल व अन्य कर्मचारी पहुंचे. नगर आयुक्त ने कहा कि 24 घंटे में आसपास के मकानों को खाली करा दिया जाये. इसके लिए सभी को नोटिस देने को कहा. नगर आयुक्त ने कहा कि यह मकान के निगम की अनुमति के बगैर बनाया गया है. मकान मालिक को मकान तोड़ने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि शहर में ऐसे कई मकान हैं,जो सुरक्षा के दृष्टिकोण से गलत है. वार्ड पार्षद संजय कुमार सिन्हा ने कहा कि निगम अधिकारियों को बताया गया है कि पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है. वह मकान तोड़ने का खर्च नहीं उठा सकता है. लेकिन अधिकारी इस बात को मानने को तैयार नहीं है.
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत नाला निर्माण की खुदाई के दौरान मकान एक ओर हवा में झूल गया जो अब तक हवा में झूल रहा है. खास बात यह है कि घटना के प्रकाश में आते ही निगम मामले को दबाने में जुटा रहा, लेकिन मामला मीडिया के माध्यम से जगजाहिर होने पर निगम को हरकत में आना पड़ा.
गलतियों को छिपाने के लिए चल रहा खेल
इस मामले में निगम के अधिकारी अपने कर्मचारियों की गलती छिपाने में लगे हैं. निगम कर्मचारी अपना सारा दोष मुहल्ले के लोगों पर ही मढ़ने में जुटे हैं. लोगों का कहना है कि निगम के अधिकारियों की मिलीभगत के कारण ही उलटे सीधे काम होते हैं. गलत तरीके से हो रहे निर्माण को रोकने की जिम्मेदारी अमीन व वार्ड के कनीय अभियंता की है. जब निर्माण हो रहा था तो उस वक्त अधिकारियों ने निर्माण कार्य को क्यों नहीं रोका. सूत्रों का कहना है कि जहां भी गलत तरीके से निर्माण होता है वहां निगम के कर्मचारी पहुंच कर अपनी हिस्सेदारी तय कर लेते हैं. यहां तक की कि निगम की ओर से जारी होने वाले नोटिस को भी दबा देते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










