महिला बोगियों में सर्च अभियान, तीन गिरफ्तार

Published at :27 Mar 2018 2:07 AM (IST)
विज्ञापन
महिला बोगियों में सर्च अभियान, तीन गिरफ्तार

गया : आरपीएफ की टीम ने रेलवे स्टेशन से गुजरनेवाली ट्रेनों की महिला बोगियों में सर्च अभियान चलाया. अभियान का नेतृत्व आरपीएफ इंस्पेक्टर एएस सिद्दीकी ने किया. इस दौरान 25 लोगों को हिरासत में लिया गया. इन लोगों से 15 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया. वहीं, तीन लोगों को रेलवे कोर्ट में पेश कर जेल […]

विज्ञापन

गया : आरपीएफ की टीम ने रेलवे स्टेशन से गुजरनेवाली ट्रेनों की महिला बोगियों में सर्च अभियान चलाया. अभियान का नेतृत्व आरपीएफ इंस्पेक्टर एएस सिद्दीकी ने किया. इस दौरान 25 लोगों को हिरासत में लिया गया. इन लोगों से 15 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया. वहीं, तीन लोगों को रेलवे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया.

आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि महाबोधि एक्सप्रेस, जोधपुर एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, कालका मेल, धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस, भभुआ-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में अभियान चलाया गया. इस दौरान रेलयात्रियों से अपील की गयी कि सीट के नीचे दूसरे यात्रियों को सामान न रखने दें. साथ ही जहखुरानी के बारे में यात्रियों को बताया गया. अभियान के दौरान एक नंबर प्लेटफॉर्म से लेकर नौ नंबर प्लेटफॉर्म तक चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान कई बेटिकट यात्रियों को भी पकड़ा गया, जिनसे जुर्माना लेकर छोड़ दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन