बेटी की विदाई का गीत सुन श्राेताओं की आंखें हुईं नम

Published at :24 Mar 2018 2:08 AM (IST)
विज्ञापन
बेटी की विदाई का गीत सुन श्राेताओं की आंखें हुईं नम

अतरी : महाचक गांव में वासंतीय नवरात्रोत्सव के अवसर पर छठे दिन शुक्रवार की शाम प्रवचन करते हुए शांतनु जी महाराज ने विदाई वेला की संगीतमय प्रस्तुति से श्रोताओं की आंखों को सजल कर दिया. कहते हैं कि जब पिता अपनी पुत्री की विवाह के बाद विदाई करता है तो छुप-छुप के रोता है. ठीक […]

विज्ञापन

अतरी : महाचक गांव में वासंतीय नवरात्रोत्सव के अवसर पर छठे दिन शुक्रवार की शाम प्रवचन करते हुए शांतनु जी महाराज ने विदाई वेला की संगीतमय प्रस्तुति से श्रोताओं की आंखों को सजल कर दिया. कहते हैं कि जब पिता अपनी पुत्री की विवाह के बाद विदाई करता है तो छुप-छुप के रोता है. ठीक ऐसी ही दशा राजा जनक की हो जाती है, वह चीख कर रोते हैं, जबकि राजा जनक ब्रह्मज्ञानी हैं उनसे बड़े-बड़े ऋषि, देवी-देवता समस्याओं का समाधान कराते हैं और वह मर्यादा को तार-तार कर रहे हैं. माताएं तो धैर्य धारण करने वाली होती हैं, क्योंकि वे एक बार स्वयं विदा होकर ससुराल आती हैं. माताएं धैर्य दिलाती हैं साथ ही आशीर्वाद देती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन