अमरा के पास बनेगा मॉडल डाइंग हाउस

Published at :11 Mar 2018 4:21 AM (IST)
विज्ञापन
अमरा के पास बनेगा मॉडल डाइंग हाउस

मानपुर : शहर के बुनकर नगरी दुर्गास्थान में उद्योग विभाग के प्रधान सचिव एस सिद्धार्थ ने बुनकरों की समस्याओं को जाना और राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की. बुनकरों ने सूत अनुदान, बिजली अनुदान, अद्यतन लगान रसीद मुहैया कराने के साथ-साथ पावरलूम विस्तार करने के लिए जमीन अधिग्रहण कर समस्याएं बतायीं. बुनकर […]

विज्ञापन

मानपुर : शहर के बुनकर नगरी दुर्गास्थान में उद्योग विभाग के प्रधान सचिव एस सिद्धार्थ ने बुनकरों की समस्याओं को जाना और राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की. बुनकरों ने सूत अनुदान, बिजली अनुदान, अद्यतन लगान रसीद मुहैया कराने के साथ-साथ पावरलूम विस्तार करने के लिए जमीन अधिग्रहण कर समस्याएं बतायीं. बुनकर नेता प्रेम नारायण पटवा ने सोहैपुर पंचायत के अमरा गांव के पास पांच एकड़ जमीन अधिग्रहण को बढ़ाने की मांग रखी. अमरा के पास बुनकरों के लिए मॉडल डाइंग हाउस बनाने पर प्रधान सचिव ने सहमति दी व जल्द कार्य पूरा कराने की बातें बतायी. प्रधान सचिव ने बुनकरों से चर्चा करते हुए कहा कि अाप जमीन बताएं वहां टेक्सटाइल पार्क हम बना देंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन