हिमगिरी एक्सप्रेस से युवक लापता, सदमे में परिजन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Mar 2018 8:55 AM (IST)
विज्ञापन

मोकामा : हिमगिरी एक्सप्रेस में सवार राहुल कुमार उर्फ रणवीर (18 वर्ष)रहस्यमय ढंग से लापता हो गया. यह घटना रविवार को मोकामा से पटना के बीच हुई. लापता युवक मोकामा प्रखंड की चमरटोली, मोर का निवासी है. उसके परिजन अनहोनी की आशंका को लेकर सदमा में हैं. बताया जा रहा है कि जालंधर जाने के […]
विज्ञापन
मोकामा : हिमगिरी एक्सप्रेस में सवार राहुल कुमार उर्फ रणवीर (18 वर्ष)रहस्यमय ढंग से लापता हो गया. यह घटना रविवार को मोकामा से पटना के बीच हुई. लापता युवक मोकामा प्रखंड की चमरटोली, मोर का निवासी है. उसके परिजन अनहोनी की आशंका को लेकर सदमा में हैं.
बताया जा रहा है कि जालंधर जाने के लिए राहुल अपने भाई धर्मवीर के साथ मोकामा में ट्रेप की स्लीपर बोगी में सवार हुआ. ट्रेन के पटना पहुंचने पर वह गायब मिला. लापता युवक के भाई ने आरा स्टेशन तक हर बोगी में उसकी तलाश की. लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका. भाई ने वापस लौटकर सोमवार को मोकामा व पटना सिटी में रेल पुलिस को घटना की सूचना दी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










