होली के दौरान बंद शो रूम से दो बाइकों की चोरी

Published at :06 Mar 2018 5:13 AM (IST)
विज्ञापन
होली के दौरान बंद शो रूम से दो बाइकों की चोरी

काउंटर से 10 हजार रुपये व चांदी के दो सिक्के भी उड़ाये बोधगया : होली के दौरान यामाहा के बंद शो-रूम से दो बाइकों की चोरी हो गयी. दोमुहान के पास स्थित शांति मोटर्स नामक यामाहा के शो-रूम से न सिर्फ बाइकों की चोरी हुई बल्कि चोरों ने काउंटर से 10 हजार रुपये व चांदी […]

विज्ञापन

काउंटर से 10 हजार रुपये व चांदी के दो सिक्के भी उड़ाये

बोधगया : होली के दौरान यामाहा के बंद शो-रूम से दो बाइकों की चोरी हो गयी. दोमुहान के पास स्थित शांति मोटर्स नामक यामाहा के शो-रूम से न सिर्फ बाइकों की चोरी हुई बल्कि चोरों ने काउंटर से 10 हजार रुपये व चांदी के दो सिक्कों पर भी हाथ साफ कर दिया. प्रोपराइटर गणेश कुमार ने बताया कि उनके शो-रूम के ग्रिल व शटर का ताला तोड़ कर एक लाख 48 हजार मूल्य के फेजर व 99 हजार 700 रुपये मूल्य का एफजेड एस एफआइ बाइकों की चोरी कर ली गयी.
उन्होंने बताया कि होली को लेकर शो-रूम बंद था व सोमवार की सुबह 10 बजे शो-रूम खोलने के बाद ही चोरी की जानकारी मिल पायी. इसकी सूचना बोधगया थाने को दी गयी जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने शो-रूम का मुआयना भी किया. बोधगया थानाध्यक्ष शिव कुमार महतो ने बताया कि घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन