ePaper

BIHAR : नेपाल के प्रधानमंत्री आज बोधगया में

Updated at : 26 Aug 2017 8:15 AM (IST)
विज्ञापन
BIHAR : नेपाल के प्रधानमंत्री आज बोधगया में

बोधगया (नेपाल) : नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को बोधगया पहुंच रहे हैं. शनिवार की शाम पांच बजे एयर इंडिया के विशेष विमान से नेपाल के पीएम अपने साथ रहे शिष्टमंडल के साथ गया एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे व उसके बाद उन्हें होटल रॉयल रेजिडेंसी में ठहराया जायेगा. रविवार […]

विज्ञापन
बोधगया (नेपाल) : नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को बोधगया पहुंच रहे हैं. शनिवार की शाम पांच बजे एयर इंडिया के विशेष विमान से नेपाल के पीएम अपने साथ रहे शिष्टमंडल के साथ गया एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे व उसके बाद उन्हें होटल रॉयल रेजिडेंसी में ठहराया जायेगा. रविवार की सुबह 10 बजे पीएम श्री देउबा महाबोधि मंदिर पहुंचेंगे व करीब डेढ़ घंटे तक पूजा-अर्चना व मंदिर परिसर का अवलोकन के बाद 11:30 बजे मंदिर से होटल के लिए प्रस्थान कर जायेंगे. लंच के बाद दोपहर बाद 3:05 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे.
जानकारी के अनुसार, भारत भ्रमण कार्यक्रम के बीच नेपाल के पीएम श्री देउबा शनिवार को 2:50 बजे तिरूपति से उड़ान भरेंगे व सीधे गया एयरपोर्ट आयेंगे. होटल पहुंचने के बाद श्री देउबा की औपचारिक मुलाकात बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से होगी व यहां सीएम ने श्री देउबा के सम्मान में राजकीय भोज का आयोजन किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन