चांद दिखा, गांधी मैदान में होगी ईद की सामूहिक नमाज

Published at :26 Jun 2017 10:56 AM (IST)
विज्ञापन
चांद दिखा, गांधी मैदान में होगी ईद की सामूहिक नमाज

गया : दूज के चांद का दीदार हाेते ही. पाक रमजान का महीना पूरा हाे गया. साेमवार की सुबह साढ़े आठ बजे गांधी मैदान में अकीदतमंदाें के द्वारा ईद की सामूहिक नमाज अदा की जायेगी. शहर इमाम इस अवसर पर अमन-चैन व शांति की दुआ अल्लाह से मांगेंगे. नमाज में शामिल लाेग आपसी भाईचारे, साैहार्द […]

विज्ञापन
गया : दूज के चांद का दीदार हाेते ही. पाक रमजान का महीना पूरा हाे गया. साेमवार की सुबह साढ़े आठ बजे गांधी मैदान में अकीदतमंदाें के द्वारा ईद की सामूहिक नमाज अदा की जायेगी.
शहर इमाम इस अवसर पर अमन-चैन व शांति की दुआ अल्लाह से मांगेंगे. नमाज में शामिल लाेग आपसी भाईचारे, साैहार्द व संपन्नता की दुआ मांगेंगे. यहां के बाद शहर के जामा मसजिद, पीरमंसूर, छत्ता मसजिद, बड़ी व छाेटी मसजिद, मुन्नी मसजिद, शाही मसजिद समेत अन्य मसजिदाें में ईद की नमाज अदा की जायेगी. इस माैके पर हिंदू-मुसलिम सभी एक-दूसरे के गले लगकर बधाइयां देंगे. इसके बाद शुरू हाेगा ईद की पार्टी. चांद दिखने के साथ बाजार में रविवार की शाम खूब चहल-पहल देखी गयी. सेवइयाें, बकरखानी, खजूर, ड्राइफ्रुट्स व कपड़े की दुकान पर खरीदाराें की खूब भीड़ देखी गयी. इसकी वजह से मंडी में रविवार जैसा नजारा नहीं, बल्कि त्याेहार जैसा नजारा देखने काे मिला.
चांद दिखते ही लाेग ईद की बधाइयां देने में व्यस्त दिखे. विभिन्न मसजिदाें में इतेकाफ में शामिल लाेग 10 दिनाें पर बाद असर की नमाज अदा करने के बाद रविवार की देर शाम अपने घराें काे चले गये. वह पिछले 10 दिनाें से घर के वातावरण से दूर मसजिद में ही सिर्फ अल्लाह की इबादत में लगे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन