परैया में महिला की गोली मार हत्या

पुनाकला व बैगोमन गांवों के बीच घटना परैया : गया जिले के परैया थाना क्षेत्र स्थित बैगोमन गांव के शिवकुमार यादव नामक एक युवक की पत्नी सरिता देवी (30 वर्ष) की रविवार की रात बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. शिवकुमार गया शहर से अपनी पत्नी के साथ बाइक से अपने […]
पुनाकला व बैगोमन गांवों के बीच घटना
परैया : गया जिले के परैया थाना क्षेत्र स्थित बैगोमन गांव के शिवकुमार यादव नामक एक युवक की पत्नी सरिता देवी (30 वर्ष) की रविवार की रात बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. शिवकुमार गया शहर से अपनी पत्नी के साथ बाइक से अपने गांव बैगोमन जा रहे थे. इस बीच, रात करीब आठ बजे पुनाकला व बैगोमन गांव के बीच एकांत मोड़ के पास एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने शिवकुमार यादव की बाइक को रोकने का प्रयास किया व गोलीबारी कर दी. एक गोली बाइक पर पीछे बैठी सरिता देवी की गरदन में लगी और वह मौके पर ही ढेर हो गयी. वहीं, शिवकुमार जान बचा कर खेत में भागने में सफल रहे.
जानकारी के अनुसार, शिवकुमार रथयात्रा की मिठाई लेकर अपने मगध मेडिकल क्षेत्र स्थित आवास से पैतृक गांव बैगोमन जा रहे थे. इस बीच रास्ते में अपराधियों ने उन पर गोलीबारी की. गोलीबारी में सरिता देवी की जान चली जाने के बाद लाल रंग की ग्लैमर बाइक सवार अपराधियों ने अपनी बाइक को वापस गया की ओर मोड़ लिया और फरार हो गये. उधर, अपराधियों के वापस लौटने के बाद शिवकुमार ने इसकी जानकारी बैगोमन के लोगों को दी. घटना की सूचना पर परैया थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह देर रात बैगोमन गांव पहुंचे और शव को कब्जे में लिया. अपराधियों द्वारा शिवकुमार पर गोलीबारी किये जाने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. रात 12 बजे परैया पुलिस गांव में कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में जुटी रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










