बॉटम नाले से अतिक्रमण हटाने पर हाइकोर्ट का स्टे

गया : बॉटम नाले से अतिक्रमण हटाने पर हाइकोर्ट ने रोक लगा दी है. बॉटम नाले से अतिक्रमण हटाने का काम कुछ दिन से चल रहा था व अब तक 80 फीसदी अवैध निर्माण पर बुलडोजर चल चुका है. नगर निगम के इस अभियान के खिलाफ कुछ लोगों ने हाइकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. बताया […]
गया : बॉटम नाले से अतिक्रमण हटाने पर हाइकोर्ट ने रोक लगा दी है. बॉटम नाले से अतिक्रमण हटाने का काम कुछ दिन से चल रहा था व अब तक 80 फीसदी अवैध निर्माण पर बुलडोजर चल चुका है. नगर निगम के इस अभियान के खिलाफ कुछ लोगों ने हाइकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. बताया जाता है
कि स्थानीय कुछ लोगों की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाइकोर्ट ने अतिक्रमण हटाने पर रोक लगायी है. पिछले दिनों हाइकोर्ट ने निगम को अतिक्रमण हटाने से पहले स्थानीय लोगों की जमीन से संबंधित कागजात की जांच करने को कहा था. जांच के बाद नगर आयुक्त विजय कुमार ने निगम की जमीन होने की बात कही थी. इसके बाद कई मकानों को निगम ने तोड़ दिया था. बताया जाता है कि अब हाइकोर्ट ने अतिक्रमण हटाने पर रोक लगा दी है. इस संबंध में नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम मंगलवार को हाइकोर्ट में अपना पक्ष रखेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










